फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   People upset over overflow sewerage in TDI City, case reached DC

टीडीआई सिटी में ओवरफ्लो सीवरेज से लोग परेशान, डीसी के पास पहुंचा मामला

Fri, 21 Feb 2020 01:57 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
People upset over overflow sewerage in TDI City, case reached DC
मोहाली। टीडीआई सिटी रेजिडेंट्स एसोसिएशन सेक्टर -117 ने प्रोजेक्ट के बिल्डर पर आरोप लगाया है कि यहां रहने वाले लोगों को बिल्डर की ओर से मूलभूत सुविधाएं मुहैया नहीं करवाई जा रही हैं। इस मामले में लोगों ने डीसी मोहाली को शिकायत देकर उनकी समस्याओं को तुरंत हल करने की मांग की है। इस संबंधी एसोसिएशन के प्रधान एचपी सिंह और उपप्रधान संजीव सोनी की देखरेख में वीरवार को एसोसिएशन के सदस्य एडीसी अशिका जैन से मिले और उन्हें डीसी मोहाली के नाम एक मांग पत्र सौंपा है।
विज्ञापन

इस मौके पर संजीव सोनी ने बताया कि उन्होंने इससे पहले भी साल 2018 में सोसाइटी की समस्याओं को लेकर गमाडा को शिकायत की थी। लेकिन गमाडा की ओर से इसको लेकर कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। इस सोसाइटी को विकसित करने वाले बिल्डर की ओर से यहां के लोगों की शिकायतों और विकास कार्यों की ओर कतई भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इससे सोसाइटी के लोगों को काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

लोगों का आरोप है कि सीवरेज लाइन को सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के साथ भी नहीं जोड़ा गया है। इस कारण सीवरेज पिछले कई दिनों से ओवरफ्लो होकर सड़कों पर गंदा पानी बह रहा है। इसकी बदबू के कारण लोगों में भयानक बीमारी फैलने का डर सता रहा है। यहां हालात यह हैं कि बारिश के दिनों में लोगों के घरों के आगे पानी कई दिनों तक जमा रहता है और कई जगह पर तो रास्ता तक बंद हो जाता है। जिससे सेक्टर की सड़कों की हालत भी खस्ता हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर महीने लिए जा रहे मेंटेनेंस के पैसे, पर काम नहीं होता
उन्होंने कहा कि बिल्डर हर महीने लोगों से सोसाइटी की मेंटेनेंस के पैसे लेता है, लेकिन इसके बावजूद बिल्डर की ओर से यहां एक भी काम नहीं करवाया जा रहा है। स्ट्रीट लाइटें, सिक्योरिटी गार्ड, सफाई कर्मी, पार्कों की सफाई, बिजली की लटकती नंगी तारें और कूड़ा उठाने के प्रबंध के लिए कोई इंतजाम नहीं है। सोसाइटी के सदस्यों की बात सुनकर एडीसी की ओर से सहायक कमिश्नर पूजा स्याल को इस संबंधी तुरंत कार्रवाई करने के आदेश देकर यह सभी काम 7 दिनों के अंदर हल करवाने का भरोसा भी दिया है। इस संबंधी टीडीआई प्रोजेक्ट के अधिकारी रोहित गोगिया ने बताया कि यहां के निवासियों की ओर से लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं। लोगों को सभी सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं। जब भी उनके पास कोई शिकायत आती है तो वह उसे तुरंत हल करवाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed