{"_id":"62ab8ffda456513bb954687c","slug":"people-of-vip-district-lost-their-sleep-due-to-power-crisis-mohali-news-pkl45387399","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीआईपी जिले के लोगों की बिजली संकट ने उड़ाई नींद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीआईपी जिले के लोगों की बिजली संकट ने उड़ाई नींद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली/खरड़/जीरकपुर। वीआईपी जिले के तीनों सब डिवीजन में बिजली का संकट गहराया हुआ है। जीरकपुर के पभात ग्रिड में आने वाले मुख्य बिजली के तीन टावर तेज आंधी से जमीन से ही उखड़ गए हैं। इससे पिछले चौबीस घंटों से पभात, लोहगढ़, गांव छत सहित लगभग 100 कॉलोनियों की लाइट बंद है। पावरकॉम के अधिकारियों की माने तो उक्त एरिया में स्थिति बहाल होने में चौबीस घंटे का समय और लग सकता है। हालांकि जहां लाइट बंद है। उस इलाके में ट्यूबवेलों पर जनरेटर लगाकर पानी की सप्लाई की जा रही है।
वहीं खरड़ इलाके में एक सप्ताह से बिजली के लंबे कट लग रहे हैं। मजबूरी में आकर लोगों ने वीरवार को खरड़-चंडीगढ़ हाईवे पर जाम लगाया। वहीं मोहाली में फेज-एक में ग्रिड में आग लगने से ट्रांसफार्मर फुंक गया था। इससे कई इलाकों में बिजली और पानी का संकट बना हुआ है। नए ट्रांसफार्मर स्थापित करने का काम पूरा कर लिया गया है। उम्मीद है कि शुक्रवार सुबह से स्थिति सामान्य हो जाएगी।
नया ट्रांसफार्मर लगा, दिन में बिजली और पानी को तरसे लोग
मोहाली के फेज-एक स्थित 66 केवी के ग्रिड में आग लगने के बाद नया ट्रांसफार्मर लगा दिया है। इसके बाद से लोड को शिफ्ट करने की प्रक्रिया चल रही है। शुक्रवार सुबह से हालात सामान्य हो जाएंगे और पानी की भी नियमित सप्लाई होगी। हालांकि इससे पहले वीरवार को मोहाली के सभी इलाकों में कट लगे। इस वजह से लोगों को काफी दिक्कत उठानी पड़ी। ग्रिड की वजह से दस रिहायशी और इंडिस्ट्रयल फेजों में दिक्कत रही। इसके अलावा फेज-3बी1, 3बी2 में भी दिक्कत रही। इसके अलावा सन्नी एनक्लेव, देसूमाजरा, केंद्रीय विहार, फेज-आठ, नौ, दस, जुझार नगर, बड़माजरा, बहलोलपुर और रामगढ़ दाऊं में असर पड़ा। इसके साथ ही वीरवार को पानी की सप्लाई पर भी पूरा असर रहा है। मार्केटों से लेकर रिहायशी एरिया तक लोग परेशान रहे। वहीं, टैंकरों से पानी मंगवाकर लोगों ने काम चलाया। इसी तरह अस्पताल में भी जनरेटर के सहारे काम चला।
विज्ञापन
जीरकपुर एरिया में हालात हुए खराब
पभात ग्रिड की सप्लाई ठप होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घरों के इन्वर्टर बंद हो गए हैं। इससे बच्चों बुजुर्गों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। बिजली गुल होने से शहर के अधिकांश हिस्सों में पानी की किल्लत हो गई है। कई लोग मजबूरी में चंडीगढ़ या पंचकूला में रह रहे अपने रिश्तदारों के पास चले गए। वहीं कुछ लोगों ने चंडीगढ़ और पंचकूला के होटल बुक करवाए क्योंकि इतनी गर्मी में बच्चों और बुजुुर्गों को संभालने में दिक्कत आ रही है। वहीं पीने के लिए बोतलबंद पानी भी खरीदा। तेज हवा से दर्जनों पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए हैं। वीआईपी रोड पर कई होर्डिंग बोर्ड और पोल भी गिर गए जिससे हादसों की आशंका बनी हुई है।
कोट
कल रात से बिजली सप्लाई बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। एक टावर की मरम्मत में कम से कम आठ घंटे लगेंगे और आपूर्ति बहाल करने में कुल 24 घंटे लगेंगे। अलग-अलग इलाकों में दो घंटे पानी की सप्लाई करने के प्रयास किए जा रहे हैं। रही बात, टावरों की नींव कमजोर होने की तो आरोप गलत हैं। -एचएस ओबरॉय, एक्सईएन पावरकॉम
कोट्स
जिस कॉलोनी में बिजली सप्लाई बंद है, वहां ट्यूबवेल पर प्रशासन ने जनरेटर लगाए हैं ताकि लोगों को पानी की समस्या न हो। नगर काउंसिल के टैंकर भी लगातार पानी की सप्लाई कर रहे हैं। बिजली कर्मचारी सप्लाई बहाल करने की कोशिश कर रहे हैं। जल्द ही बिजली की सप्लाई बहाल हो जाएगी। -हिमांशु गुप्ता, एसडीएम, जीरकपुर