फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   People in trouble because Civil hospital Mohali not doing treatment without corona test

मरीजों पर भारी पड़ा सेहत विभाग का फैसला : सिविल अस्पताल मोहाली में बिना कोरोना टेस्ट इलाज न होने से लोग परेशान

Mon, 26 Apr 2021 02:10 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 02:10 AM IST
विज्ञापन
People in trouble because Civil hospital Mohali not doing treatment without corona test
मोहाली। फेज-छह स्थित सिविल अस्पताल में इन दिनों इलाज करवाने आने वाले लोग परेशान हो रहे हैं। सिविल अस्पताल में इलाज से पहले कोरोना टेस्ट करवाना जरूरी कर दिया गया है।
विज्ञापन

इतना ही नहीं रिपोर्ट निगेटिव आने पर किसी अन्य बीमारी का इलाज संभव है। इस चक्कर में कई बीमार लोगों को मजबूरी में निजी अस्पताल जाना पड़ता है। इसके अलावा कुछ निराश होकर घर लौट रहे हैं।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल प्रबंधन की तरफ से यह फैसला उस समय लिया गया है, जब अस्पताल के कई डॉक्टर कोरोना संक्रमित हो रहे थे। इससे अस्पताल का काम प्रभावित हो रहा था। लोगों का कहना है कि सिविल अस्पताल के इस फैसले से लोग परेशान हो रहे हैं। क्योंकि कोरोना टेस्ट के बाद रिपोर्ट का इंतजार करना पड़ता है। दूसरी तरफ निजी अस्पतालों में इलाज काफी महंगा है। खरड़ निवासी जगदीप सिंह ने बताया कि उन्हें हलका बुुखार था। वह दवाई लेने के लिए सिविल अस्पताल गए तो उन्हें पता चला कि यहां कोरोना टेस्ट के बाद ही इलाज हो पाएगा। मजबूरी में वह एक नामी निजी अस्पताल में गए। उन्होंने जाते ही सारे टेस्ट करवा दिए। इस पर करीब एक हजार रुपये खर्च हो गए। इसके बाद उन्हें उन्हें 300 रुपये की दवाईयां पकड़ा दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगदीप सिंह का कहना है कि हर व्यक्ति की स्थिति एक जैसी नहीं है। प्रशासन को लोगों की मजबूरी समझनी चाहिए। सिविल सर्जन डॉ. आदर्श पाल कौर ने कहा कि डॉक्टरों की सेहत को ध्यान में रखकर इस संबंधी फैसला लिया गया है। लोगों को इसे समझना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed