फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   People are troubled by the filth and stench coming out of the garbage processing plant in Shahimajra

Mohali News: शाहीमाजरा में कूड़ा प्रोसेसिंग प्लांट से निकलने वाली गंदगी और बदबू से लोग परेशान

Wed, 06 Aug 2025 01:39 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
People are troubled by the filth and stench coming out of the garbage processing plant in Shahimajra
मोहाली। फेज-5 और गांव शाहीमाजरा की सड़क के पास लगाए कूड़ा प्रोसेसिंग प्लांट से क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में नगर पार्षद जगदीश सिंह जग्गा ने आशंका जताई है कि बारिश के बाद गांव की ओर जाने वाली मुख्य सड़क पर इस कूड़ा प्रोसेसिंग प्लांट से निकलने वाले गंदे और बदबूदार पानी से क्षेत्र में बीमारियां फैल सकती है। उन्होंने कहा कि जब से कूड़ा प्रोसेसिंग प्लांट बना है, तब से इस क्षेत्र के निवासियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस जगह पर जमा कूड़े से निकलने वाली दुर्गंध के कारण लोगों का सांस लेना मुश्किल हो जाता है। इसके अलावा, इस पूरे क्षेत्र में तरह-तरह के कीड़े-मकोड़े और मक्खियां पनप रहीं हैं, इससे लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस समस्या के समाधान के लिए जरूरी है कि नगर निगम यहां से पानी की निकासी का पुख्ता प्रबंध करे और इस स्थान पर लगातार दवा का छिड़काव करने की पुख्ता व्यवस्था करे और इस समस्या का समाधान करे ताकि लोगों की यह समस्या हल हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed