{"_id":"62952eef710c7a6b80031fb8","slug":"people-are-facing-problems-due-to-lack-of-cleanliness-in-phase-seven-park-mohali-news-pkl4522229118","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेज-सात के पार्क में सफाई न होने से लोग उठा रहे हैं दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेज-सात के पार्क में सफाई न होने से लोग उठा रहे हैं दिक्कत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। एक तरफ जहां नगर निगम शहर को सुंदर बनाने के लिए विशेष सफाई अभियान चला रहा है। वहीं, शहर के प्राइम फेजों में शुमार फेज-सात में उचित तरीके से सफाई नहीं हो रही है। इससे इलाके की सुंदरता पर ग्रहण लग रहा है। वहीं, इस वजह से बुजुर्ग और बच्चों को काफी मुश्किल उठानी पड़ रही है। इलाके के लोगों ने नगर निगम की कमिश्नर से गुहार लगाई है कि इलाके की सफाई व्यवस्था में सुधार किया जाए। ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न उठानी पड़े।
फेज-सात के मकान नंबर-585 के पास स्थित पार्क में सफाई व्यवस्था बिल्कुल भी सही नहीं है। पार्क में जगह गंदगी और पत्तों के ढेर लगे हुए हैं। पार्क में लाखों रुपये की लागत से बैंच से लेकर ओपन एयर जिम तक लगाए गए हैं। लेकिन उचित तरीके से उनकी भी देखभाल नहीं हो रही है। फेज-सात निवासी सुरेेंद्र कौर ने बताया कि वह 67 साल की हैं। उन्होंने अपने दोनों घुटनों का ऑपरेशन करवाया हुआ है। लेकिन पार्क की उचित सफाई न होने से उन्हें काफी दिक्कत आती है। पिछले दस दिनों से इलाके में बिल्कुल भी सफाई नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि सफाई की समस्या गंभीर है। इसी तरह इलाके के मनीष शर्मा ने बताया कि वह एक एमबीए कर रहे हैं। सुबह शाम सैर करने के लिए पार्क में आते हैं। लेकिन पार्क में लोगों को कतों को घुमाते रहते हैं। नगर निगम ने इस संबंधी बाकायदा नियम बनाए हैं। लेकिन इन्हें लागू नहीं किया जा रहा है। जिससे स्थिति काफी खराब हो रही है। उन्होंने बताया कि हम नगर निगम को प्रॉपर्टी टैक्स से लेकर अन्य सारे भुगतान करते हैं। ऐसे में निगम का फर्ज बनता है कि सभी चीजों पर ध्यान दे। नगर निगम के डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने कहा कि नगर गिनम सफाई को लेकर गंभीर है। उचित तरीके से सफाई करवाई जाएगी। लोगों को दिक्कत नहीं आएगी।