फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Patwaris of district Mohali left the charge of additional patwar circles, handed over work files to higher officials

जिला मोहाली के पटवारियों ने अतिरिक्त पटवार सर्कलों के चार्ज छोड़े, कामकाज की फाइलें उच्च अधिकारियों को सौंपी

Wed, 23 Jun 2021 02:03 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
Patwaris of district Mohali left the charge of additional patwar circles, handed over work files to higher officials
खरड़। दि रेवेन्यू पटवार यूनियन और दि कानूनगो एसोसिएशन के जिला प्रधान जसबीर सिंह धालीवाल और जिला कानूनगो एसोसिएशन के प्रधान अजीत सिंह मांमुपुर ने बताया कि पूरे पंजाब में पटवारियों के कुल पद 4716 हैं। जबकि आज की तारीख में इनमें से केवल 1995 पटवारी ही काम कर रहे हैं। इस तरह इन पटवारियों पर मौजूदा समय में 2721 पटवार सर्कलों का अधिक बोझ है।
विज्ञापन

इसी रह कानूनगो के कुल 661 पद निर्धारित हैं, जबकि इनमें से 500 कानूनगो ही इस समय काम कर रहे है और लगभग 161 पद खाली हैं। इनके अलावा पदों का अतिरिक्त बोझ मौजूदा कानूनगो पर है। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार पटवारियों की जायज मांगो में जैसे साल-1996 से सीनियर, जूनियर पटवारियों के वेतन के अंतर को दूर करना, पटवारियों की सुविधाओं को अपडेट करना और नए पटवार सर्कल बनाना, पटवारियों को दफ्तरी काम के लिए लैपटॉप मुहैया करवाना, पटवारियों के दफ्तरी भत्ते बढ़ाना, पटवारियों की कमी को पूरा करने के लिए नई भर्ती करना आदि को कोराना की आड़ में अनदेखा किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कानूनगो से नायब तहसीलदार की प्रमोशन का कोटा सौ प्रतिशत किया जाए और पटवार के दौरान पास किए गए पेपर में छूट की जाए। उन्होंने कहा कि सात पटवार सर्कलों के पीछे एक कानूनगो की व्यवस्था तजबमंजूर हो चुकी है, परंतु सरकार इसे लागू नहीं कर रही है। इस अवसर पर उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि 21 जून से पूरे पंजाब के पटवारी और कानूनगो की ओर से अतिरिक्त सर्कलों का काम बंद कर दिया जाएगा, जिससे पंजाब के आधे से ज्यादा गांवों का काम बंद हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के अपने जिले पटियाला में ही लगभग 259 पटवार सर्कलों में से 111 पटवार सर्कल और 7 कानूनगो सर्कल बिना पटवारी और बिना कानूनगो के हो जाएंगे। इसके अलावा लगभग 405 गांवों का काम बिल्कुल बंद हो जाएगा और यह उस समय तक बंद रहेगा, जब तक सरकार उनकी मांगों को मंजूर नहीं कर लेती। उन्होंने कहा कि इससे लोगों को आने वाली मुश्किलों की जिम्मेदार पंजाब सरकार और पंजाब वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल होंगें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed