फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Pathankot farmer's daughter Pallavi Rajput becomes lieutenant in Indian Army

Mohali News: पठानकोट के किसान की बेटी पल्लवी राजपूत भारतीय सेना में बनीं लेफ्टिनेंट

Sun, 08 Sep 2024 06:16 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 06:16 AM IST
विज्ञापन
Pathankot farmer's daughter Pallavi Rajput becomes lieutenant in Indian Army
मोहाली। सेक्टर-66 स्थित माई भागो आर्म्ड फोर्सेज प्रिपेरेटरी इंस्टीट्यूट (एएफपीआई) की पूर्व कैडेट पल्लवी राजपूत की भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद पर नियुक्ति हुई है। चेन्नई स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी से सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा करने के बाद शनिवार को पल्लवी ने पासिंग आउट परेड में हिस्सा लिया। इसका निरीक्षण वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि (पीवीएसएम, एवीएसएम, एसएम, वीएसएम) ने किया।
विज्ञापन


आर्टिलरी रेजिमेंट में कमीशंड अधिकारी के रूप में नियुक्त हुई लेफ्टिनेंट पल्लवी राजपूत पठानकोट जिले के किसान रविंदर सिंह की बेटी हैं। उनकी शानदार उपलब्धि पर बधाई देते हुए पंजाब के रोजगार सृजन, कौशल विकास और प्रशिक्षण मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि पल्लवी की सफलता पंजाब की अन्य बेटियों को रक्षा सेवाओं में करियर बनाने के लिए प्रेरित करेगी। सरकार रक्षा सेवाओं में कमीशंड अधिकारी के रूप में सेवा निभाने की इच्छुक राज्य की बेटियों को हर संभव सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दिशा में कदम उठाते हुए पंजाब सरकार ने माई भागो एएफपीआई में मौजूद ग्रेजुएट विंग के अलावा जुलाई 2023 में लड़कियों के लिए एक एनडीए प्रिपरेटरी विंग की स्थापना भी की है। उन्होंने बताया कि एनडीए प्रिपरेटरी विंग के तीसरे बैच के लिए प्रवेश परीक्षा जनवरी 2025 में रखी गई है। माई भागो आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट देश में पहला संस्थान है, जहां अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस आवासीय कैंपस है।
विज्ञापन


संस्थान के पूर्व कैडेटों की रक्षा सेवाओं में कमीशंड अधिकारियों के रूप में नियमित नियुक्ति पर खुशी और संतोष व्यक्त करते हुए माई भागो के निदेशक मेजर जनरल जसबीर सिंह संधू, एवीएसएम (सेवानिवृत्त) ने कहा कि ऐसी उपलब्धियां स्वरूप सशस्त्र बलों राज्य सरकार की उन पहलों को और मजबूत करेंगी,साथ ही भर्ती के लिए प्री-कमीशन प्रशिक्षण अकादमियों में महिला उम्मीदवारों की संख्या बढ़ाने से संबंधित हैं। उन्होंने लेफ्टिनेंट पल्लवी राजपूत को भारतीय सेना में शानदार भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed