फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Paratha seller dies in suspicious condition

पराठे की रेहड़ी लगाने वाले की संदिग्ध हालत में मौत

Fri, 06 May 2022 12:27 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Paratha seller dies in suspicious condition
नयागांव। एक घर से गला-सड़ा शव मिला। शव पर कीड़े-मकौड़े चल रहे थे। मृतक की पहचान नयागांव निवासी डिंपल (55) के रूप में हुई है। शव की हालत से लग रहा है कि मृत्यु कई दिन पहले हुई है। शव मिलने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। डिंपल पीजीआई के बाहर पराठे की रेहड़ी लगाता था।
विज्ञापन

वीरवार को उसके घर से बदबू आने पर उसके पड़ोसियों ने पास में रहने वाले उसके परिजनों को इसकी सूचना दी थी। सूचना मिलने के बाद वे मौके पर पहुंचे। मृतक की भतीजी प्रिया ने बताया कि वीरवार दोपहर करीब 3 बजे उन्हें सूचना मिली थी। इस पर उन्होंने यहां आकर देखा तो चाचा के शव पर कीड़े चल रहे थे। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को दी।
विज्ञापन

प्रिया ने बताया कि चाचा घर में अकेले रहते थे। करीब 10 साल पहले उसकी चाची एवं 2 साल पहले 10 साल के चचेरे भाई की मृत्यु हो गई थी। इस कारण चाचा अकेले किराए के मकान में रहते थे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर खरड़ अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस मामले में हर पहलू से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट एवं मृतक के परिजनों के बयानों पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed