{"_id":"61bcef18cf73950167364e94","slug":"paramedical-workers-blocked-the-road-in-kharar-for-demands-mohali-news-pkl4364089141","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैरामेडिकल कर्मचारियों ने मांगों के लिए खरड़ में जाम की सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैरामेडिकल कर्मचारियों ने मांगों के लिए खरड़ में जाम की सड़क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरड़। पंजाब के सरकारी मेडिकल कॉलेज पटियाला, फरीदकोट और अमृतसर के नर्सिंग, पैरामेडिकल और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों (कोराना योद्धा) की ओर से अपनी सेवाओं को विशेष दर्जे में रेगुलराइज करवाने और ठेकेदारी सिस्टम को खत्म करवाने के लिए 26 नवंबर से राजिंदरा अस्पताल पटियाला में पक्का मोर्चा 26वें दिन भी जारी रहा। उक्त कर्मचारियों की ओर से शुक्रवार को किसान संगठनों के साथ मिलकर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की निजी रिहायश खरड़ में पक्का मोर्चा कोरोना योद्धाओं केपरिवारों के साथ लगाया।
इस मौके पर कर्मचारियों ने अपनी मांगो को लेकर रोष प्रदर्शन कर खरड़-लुधियाना होईवे जाम कर दिया। दोपहर एक बजे नर्सिंग, पैरामेडिकल स्टाफ और कोरोना योद्धा अचानक सड़कों पर उतर आए और बस स्टैंड चौक पर जमा होकर यातायात जाम कर दिया। इनके समर्थन में भारतीय किसान यूनियन के अनेक किसान भी इनके आंदोलन में साथ देने के लिए पहुंचे थे। इस अवसर पर उगराहां संगठन के प्रधान जोगिंदर सिंह ने कहा कि हम कोरोना योद्धाओं का उस समय तक पूरा साथ देंगे, जब तक उन्हें पक्के तौर पर नौकरी पर बहाल नहीं किया जाता। इस मोर्चे में शामिल बलराज जोशी, सुखविंदर सिंह, संदीप कौर, चरणजीत कौर, गुरप्रीत कौर, सतिंदर कौर, रिंकेश कुमार, मनदीप सिंह, अमृतसर से पिंकी और कुलदीप कौर आदि शामिल थे।