फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Paramdeep Singh Baidwan Kharar candidate of United Samaj Morcha

परमदीप सिंह बैदवान खरड़ से संयुक्त समाज मोर्चे के उम्मीदवार

Sun, 23 Jan 2022 12:30 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Paramdeep Singh Baidwan Kharar candidate of United Samaj Morcha
मोहाली। पंजाब के सबसे बड़े विधानसभा हलके खरड़ में किसानों की पार्टी संयुक्त समाज मोर्चे से परमदीप सिंह बैदवान को चुनाव मैदान में उतारा गया है। अब मुकाबला रोमांचक होने के आसार बन गए हैं। क्योंकि वह स्थानीय होने के साथ ही काफी समय से जिले में समाजसेवा में लगे हुए हैं। वह पुराने कांग्रेसी भी हैं। उनका कहना है कि वह लोगों की आवाज बनेंगे। उनके हर सुखदुख में संभालने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक पमरदीप सिंह बैदवान दिल्ली में सिंघु बॉर्डर पर कृषि कानूनों के खिलाफ चले संघर्ष में एक साल तक पूरे परिवार के साथ डटे रहे थे। उन्होंने मटौर स्थित घर की तरफ मुड़कर नहीं देखा। जबकि उनका एक बच्चा मात्र डेढ़ साल का था। उनको किसान संगठनों ने सम्मानित भी किया है। उन्होेंने कोरोना काल में भी अनेक सामाजिक कार्य किए हैं और लोगों से जुड़े रहे। इसके अलावा गांव के मसलों को उठाने के लिए उन्होंने ग्रामीण संघर्ष कमेटी बनाई हुई।
विज्ञापन

परमदीप सिंह बैदवान मटौर के निवासी हैं, 2006 में मोहाली जिला बना था तो वह यूथ कांग्रेस के जिला प्रधान रह चुके हैं। उनके कामों की वजह से उन्हें राहुल गांधी ने सम्मानित किया था। सांसद मनीष तिवारी की जीत के लिए भी उन्होंने खूब पसीना बहाया। इलाके में उनका अच्छा रसूख है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed