फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Parali being lit in village Nagla, Ghazipur and Sanauli

गांव नगला, गाजीपुर और सनौली में जलाई जा रही पराली

Sat, 10 Oct 2020 01:45 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
Parali being lit in village Nagla, Ghazipur and Sanauli
जीरकपुर। शहर के आसपास के गावों में नगला, गाजीपुर और सनौली में किसान अपने खेतों में धड़ल्ले से धान की पराली जला रहे हैं। अगर समय रहते इन्हें रोका नहीं गया तो कोरोना काल में फेफड़े से संबंधित बीमारियों को झेल रहे लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। क्योंकि इन गांवों के आसपास के सोसाइटी के लोगों को धुएं की वजह से सुबह और शाम के समय सांस लेने में परेशानी होने लगी है। हालांकि प्रशासन ने पराली जलाने वालों पर निगरानी रखने के लिए कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय की है। इसके बावजूद भी पराली जलाने पर क्षेत्र में किसी भी किसान पर कार्रवाई नहीं हुई है। इसका नतीजा यह है कि सुबह से शाम तक धान की फसल कटे खेतों से धुआं उठ रहा है, लेकिन प्रशासन की ओर से पराली जलाने वालों को रोकने के लिए कहीं कोई तत्परता दिखाई नहीं दे रही है।
विज्ञापन

उपजाऊ शक्ति होती है कम और बढ़ जाता है प्रदूषण
खेतों में धान की कटाई के बाद सरसों और गेहूं की बुआई शुरू हो जाती है। किसान इन फसलों की अगेती बुआई करने के लिए धान की कटाई का काम पूरा होने के बाद किसान खेतों में धान की पराली और फानों में आग लगा देते हैं। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि खेत में पराली जलाने से मिट्टी का तापमान बढ़ जाता है। इससे भूमि की उपजाऊ शक्ति कम हो जाती है। वहीं मिट्टी में मौजूद किसान मित्र कीट भी नष्ट हो जाते हैं। इसका सीधा असर फसल के उत्पादन पर पड़ता है और वातावरण में प्रदूषण भी बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed