{"_id":"62da2dc216e26b55434cd884","slug":"panic-broke-out-after-student-of-private-school-in-mohali-showed-monkeypox-like-symptoms","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali: निजी स्कूल के छात्र में दिखे मंकी पॉक्स जैसे लक्षण, सिविल सर्जन बोलीं-हैंड एंड फुट बीमारी है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali: निजी स्कूल के छात्र में दिखे मंकी पॉक्स जैसे लक्षण, सिविल सर्जन बोलीं-हैंड एंड फुट बीमारी है
Fri, 22 Jul 2022 10:32 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 22 Jul 2022 10:32 AM IST
सार
मोहाली के निजी स्कूल के प्राइमरी सेक्शन में एक बच्चे में बीमारी के लक्षण दिखे थे। इसके बाद स्कूल ने अपनी जिम्मेदारी समझते हुए उक्त कक्षाओं की पढ़ाई ऑनलाइन कर दी थी।
विज्ञापन
मंकीपॉक्स संक्रमण
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोहाली के एक निजी स्कूल में एक छात्र में मंकी पॉक्स जैसे लक्षण दिखने के बाद दहशत फैल गई। मामला ध्यान में आने के बाद स्कूल ने कुछ कक्षाओं में छुट्टी कर दी है। हालांकि सिविल सर्जन डॉ. आदर्श पाल कौर का कहना है कि यह मंकी पॉक्स का केस नहीं है। बच्चा हैंड एंड फुट बीमारी से पीड़ित है। घबराने की कोई जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, इस स्कूल के प्राइमरी सेक्शन में एक बच्चे में बीमारी के लक्षण दिखे थे। इसके बाद स्कूल ने अपनी जिम्मेदारी समझते हुए उक्त कक्षाओं की पढ़ाई ऑनलाइन कर दी थी। अन्य कक्षाएं सामान्य रूप से चल रही थी। इसके बाद सेहत विभाग की तरफ से कुछ सैंपल भी लिए गए थे। सिविल सर्जन ने बताया कि किसी भी बच्चे में मंकी पाक्स बीमारी की पुष्टि नहीं हुई है। सेहत विभाग जल्दी ही इस बारे में जानकारी देगा।
विज्ञापन