फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Opposition to build a dumping ground in Shivjot Enclave

शिवजोत एनक्लेव में डंपिंग ग्राउंड बनाने का विरोध

Fri, 08 Nov 2019 02:12 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
Opposition to build a dumping ground in Shivjot Enclave
खरड़। नगर काउंसिल खरड़ के अधीन आते शिवजोत एनक्लेव के एक प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व कैबिनेट मंत्री जगमोहन सिंह कंग से मुलाकात की। इस प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व कैबिनेट मंत्री को बताया कि शिवजोत एनक्लेव में रिहायशी मकानों के बिल्कुल साथ लगती जगह में नगर काउंसिल एक छोटा डंपिंग ग्राउंड बना रही है। इस कारण लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

इस समस्या को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व कैबिनेट मंत्री जगमोहन सिंह कंग तथा नगर काउंसिल के अधिकारियों को रिहायशी क्षेत्र में डंपिंग ग्राउंड न बनाने की अपील की क्योंकि लोग इसका विरोध कर रहे हैं। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री जगमोहन सिंह कंग ने प्रतिनिधिमंडल का आश्वासन दिया कि वह जल्द ही नगर काउंसिल खरड़ के अधिकारियों के साथ बातचीत करके लोगों के हित में फैसला करेंगे और शिवजोत एनक्लेव के निवासियों की इस मांग पर पूरी तरह गौर करके उचित कदम उठाए जाएंगे। इस मौके पर राम रत्न सिंह, देवराज, हरजीत सिंह, कश्मीर सिंह, रूप सिंह आजाद, ओपी सिंह, सुशील सिंह तथा विनय कपूर आदि भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed