{"_id":"61ec54ea4d9abb6d53463f6d","slug":"opposition-starts-in-bjp-to-give-ticket-to-sanjeev-khanna-from-mild-derabassi-mohali-news-pkl4400159114","type":"story","status":"publish","title_hn":"हलका डेराबस्सी से संजीव खन्ना को टिकट देने का भाजपा में विरोध शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हलका डेराबस्सी से संजीव खन्ना को टिकट देने का भाजपा में विरोध शुरू
विज्ञापन
डेराबस्सी। भाजपा की ओर से हलका डेराबस्सी से विधानसभा चुनाव मैदान में उतारे गए उम्मीदवार संजीव खन्ना का पार्टी के कार्यकर्ताओं की ओर से विरोध शुरू हो गया है। भाजपा के तीनों ही मंडल प्रधानों, जिला प्रधान सहित अन्य पार्टी के पदाधिकारियों ने एक बैठक कर इस पर रोष प्रकट किया गया है। इस मौके पर भारी संख्या में पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हाई कमान के इस फैसले का विरोध करते कहा कि लोगों की भावनाओं का ध्यान न रखकर खन्ना को टिकट दिया गया है, जो कि कुछ समय पहले ही पार्टी में शामिल हुए हैं। जबकि पार्टी के लिए 25-25 साल से काम कर रहे दावेदारों को अनदेखा किया गया है। उन्होंने कहा कि उम्मीदवार का चुनाव करने से पहले किसी की सहमति नहीं ली गई। बल्कि पता नहीं किस नियम और नीति के तहत एक बिल्डर को टिकट दिया गया है। जबकि उनका पार्टी के प्रति कोई वफादारी नहीं है और न ही कार्य किए गए हैं। उन्होंने कहा कि हलका डेराबस्सी से राज्य कार्यकारिणी सदस्य मुकेश गांधी और जिला प्रधान सुशील राणा में से कोई भी एक टिकट का असली हकदार था। जबकि खन्ना ने न तो कभी किसी मंडल और न ही कभी पार्टी के कार्यक्रम में हिस्सा लिया है। उन्होंने कहा कि कठिन समय में वह दोनों टिकट के हकदार पार्टी के साथ खड़े हुए थे। लेकिन आज जब टिकट की बारी आई तो एक बिल्डर को टिकट दे दिया गया है।
इस मौके पर शनिवार को उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब संजीव खन्ना जिला मोहाली के पार्टी इंचार्ज धन्नखढ़ सिंह के साथ पार्टी के टिकट के मुख्य दावेदार मुकेश गांधी के घर पहुंच गए। यहां पहले ही पार्टी के पदाधिकारी टिकट न मिलने पर अगली रणनीति के लिए बैठक कर रहे थे। वह सभी संजीव खन्ना को देखकर पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं पर भड़क गए, साथ ही उनका विरोध कर उनको वहां से जाने के लिए कहा। यह देखते हुए पार्टी इंचार्ज ने संजीव खन्ना को वहां से भेज दिया। इसके बाद पार्टी इंचार्ज ने उनकी बात सुनी और सभी पदाधिकारियों ने कहा कि वह किसी भी कीमत पर संजीव खन्ना को उम्मीवार नहीं मानेंगे, अगर रविवार को दोपहर 12 बजे तक उम्मीदवार नहीं बदला गया तो वह सामूहिक तौर पर इस्तीफे देंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी पार्टी हाई कमान की होगी।
वहीं, इस संबंधी संजीव खन्ना ने कहा कि वह जल्द ही सबको अपने साथ लेकर चलने के लिए राजी कर लेंगे। जो अन्य दावेदार हैं उनका रोष जायज है। इस मौके पर डेराबस्सी भाजपा मंडल प्रधान शिव कुमार टोनी, निर्मल सिंह निम्मा, रजनीश शैली, रविंद्र बत्रा, अमित वर्मा और अन्य नेता मौजूद थे।