{"_id":"6073625d8ebc3ed83026d859","slug":"open-meter-box-invites-accident-mohali-news-pkl410062787","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावधान : अफसर नहीं दे रहे ध्यान... ये खुले मीटर बॉक्स लेंगे किसी की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावधान : अफसर नहीं दे रहे ध्यान... ये खुले मीटर बॉक्स लेंगे किसी की जान
विज्ञापन
शिवालिक विहार में खुला बिजली का मीटर बॉक्स।
- फोटो : MOHALI
जीरकपुर। शहर की कॉलोनियों और चौराहों पर लगे मीटर बॉक्स हादसों को न्योता दे रहे हैं। खुले पड़े मीटर बॉक्सों में आए दिन शॉर्ट सर्किट से आग लगती रहती है। लोगों की शिकायतें मिलने के बाद नगर परिषद के अधिकारियों ने बिजली विभाग को पत्र लिखकर व्यवस्था सुधारने के लिए कहा है।
अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर स्थित जीरकपुर में लाखों लोग रहते हैं। सबसे ज्यादा परेशानी यहां खुले पड़े मीटर बॉक्स हैं। बिजली विभाग ने लगभग हर घर के बाहर मीटर रीडिंग के लिए बॉक्स लगाया था। इसमें बदलाव करते हुए अब मीटरों को एक ही बड़े बॉक्स में लगा दिया जाता है। इन मीटर बॉक्सों की ओर बिजली विभाग के अधिकारी कोई ध्यान नहीं देते हैं। बलटाना, ढकोली, पभात, लोहगढ़ और बिशनपुरा की कॉलोनियों में मीटर बॉक्स के ढक्कन खुले पड़े हैं। इनसे निकलने वाले तारों के जोड़ भी नंगे हैं, जिनसे कभी भी हादसा हो सकता है।
परेशानी बने मीटर बॉक्स
शहरवासियों ने नगर परिषद को शिकायत दी थी कि बिजली विभाग ने कॉलोनी के खाली प्लाटों या गली के चौराहों पर मीटर बॉक्स लगाए हैं। यह बॉक्स लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। जहां ये मीटर बॉक्स लगे हैं वहां पहले लोगों की आबादी कम थी। अब आबादी बढ़ने के कारण लोगों की आवाजाही भी बढ़ गई है। इसके चलते इनकी वजह से लोगों को गुजरने में परेशानी होती है।
विज्ञापन
कोट्
शहरवासियों की शिकायतों के मद्देनजर बिजली विभाग को पत्र लिखकर भेजा गया है। इसमें शहर के विभिन्न हिस्सों में लगे मीटर बॉक्सों की ओर ध्यान देने के लिए कहा गया है। यह भी निर्देश दिए गए हैं कि खुले पड़े मीटर बॉक्स तुरंत बंद करवाए जाएं, ताकि कोई हादसा न हो। -संदीप तिवारी, ईओ, जीरकपुर नगर परिषद।