फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Online services started in City Council Derabassi

नगर काउंसिल डेराबस्सी में ऑनलाइन सेवाएं शुरू

Fri, 14 Aug 2020 02:24 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
Online services started in City Council Derabassi
डेराबस्सी। नगर काउंसिल डेराबस्सी ने शहर निवासियों की सुविधा के लिए ऑनलाइन सेवाओं की शुरूआत की है। इस संबंधी ईओ जगजीत सिंह जज ने बताया कि नगर काउंसिल क्षेत्र में बन रही इमारतों के नक्शों की मंजूरी 2019 -20 से ई-पोर्टल द्वारा की जा रही है। अब अनाधिकृत कॉलोनियों के प्लाटों की रेगूलराइजेशन संबंधी सर्टिफिकेट, एनओसी, चेंज ऑफ लैंड यूज (सीएलयू), जोन प्लान, ले आउट, टावर की मंजूरी भी ऑनलाइन मिल सकेगी। ईओ ने बताया कि फल, सब्जियों आदि की रेहड़ियां लगाने वालों को स्ट्रीट वेंडर्स एक्ट-2014 के तहत जगह देने के लिए नगर काउंसिल की तरफ से दो साइट तैयार की जा रहीं हैं। एक साइट रामलीला ग्राउंड और दूसरी फायर ब्रिगेड के दफ्तर के नजदीक है। इसके अलावा पीएम स्व:निधि योजना के अंतर्गत 10 हजार रुपये तक का लोन प्रति स्ट्रीट वेंडर को आसान किश्तों पर दिया जाएगा। समय पर लोन चुकता करने पर 7% वार्षिक ब्याज सब्सिडी के तौर पर वापस उनके खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी। इस स्कीम के अंतर्गत लोन निर्धारित समय से पहले भी वापस किया जा सकता है। इस स्कीम से लोन लेने वाले लोग नगर काउंसिल के दफ्तर में अपनी अर्जी जमा करवा सकते हैं। -जेएस कलेर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed