फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   online fraud

जीसीजी के रिटायर प्रोफेसर के खाते से ऑन लाइन ठगों ने उड़ाए 47400

Wed, 14 Aug 2019 02:18 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
online fraud
मोहाली। ऑनलाइन ठगी के बहुत से मामले सामने आते रहते हैं पर उसमें ओटीपी या खाते की जानकारी पूछकर ठगी की जाती रही है। पहली बार ऐसा मामला सामने आया है जिसमें बिना ओटीपी या खाते की जानकारी लिए बिना ठगी की गई। इस बार जीसीजी चंडीगढ़ के रिटायर्ड प्रोफेसर के खाते से ऑनलाइन ठगों ने 47400 रुपए उड़ा लिए। वहीं उनका कहना है कि उन्होंने न तो कभी ऑनलाइन ट्रांजेक्शन की और न ही कभी किसी से खाते की जानकारी सांझा की। इस ठगी का आधी रात के बाद जब प्रो. गुरशरण सिंह को पता चला तो उनकी नींद उड़ गई। तुरंत इस ठगी की सूचना कस्टमर केयर को दी। इसके बाद सुबह पंजाबी यूनिवर्सिटी में स्थित एसबीआई की होम ब्रांच में जाकर शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

प्रो. गुरशरण सिंह के बेटे गुरनाज सिंह ने बताया कि उनके पिता चंडीगढ़ सेक्टर 11 के जीसीजी से बतौर पंजाबी प्रोफैसर रिटायर हुए हैं और मोहाली के फेज 11 में परिवार सहित रह रहे हैं। सोमवार-मंगलवार की रात 1:42 बजे फोन पर खाते से रकम डेबिट होने का मैसेज आया। जिसे उस समय नहीं देखा गया। कुछ समय बाद 2:20 बजे फोन कॉल आई। उनके पिता ने फोन रिसीव किया तो फोन करने वाले ने उनका नाम पूछने के बाद फोन काट दिया। इसके बाद प्रो. गुरशरण सिंह ने फोन पर आया मैसेज देखा तो पता चला कि उनके खाते से 6 बार 7900-7900 रुपए करके कुल 47400 निकलवा लिए। इस पर पिता ने इसकी जानकारी उसी समय परिवार को दी। बेटे गुरनाज ने तुरंत कस्टमर केयर को फोन करके बताया कि न तो फोन पर कोई ओटीपी ही आया और न ही इस बैंक खाते की जानकारी किसी के साथ साझा की गई। यही नहीं इस अकाउंट से कभी ऑनलाइन ट्रांजेक्शन भी नहीं की गई है। महीने में एक दो बार एटीएम से ही इस खाते की ट्रांजेक्शन होती है। सुबह वह एसएसपी को शिकायत देने गए थे, लेकिन एसएसपी के व्यस्त होने के कारण उनकी मुलाकात नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed