फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   One person killed in Corona, 76 people infected

कोरोना पीड़ित एक व्यक्ति की मौत, 76 लोग हुए संक्रमित

Sat, 10 Oct 2020 01:39 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
One person killed in Corona, 76 people infected
मोहाली। जिले में शुक्रवार को कोरोना से पीड़ित एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि 76 लोग नए कोरोना संक्रमित हुए हैं। वहीं, 128 लोगों ने कोरोना को मात देकर जिंदगी की जंग जीती है। डीसी गिरीश दियालन ने बताया कि मिशन ‘फतेह’ के तहत अब जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या में कमी आ रही है। वहीं, उन्होंने लोगों को हिदायत दी है कि अगर किसी को लगता है कि उसमें कोरोना के लक्षण हैं, तो वह अपना टेस्ट जरूर करवाएं, जिससे इस बीमारी का समय से पता चल सके और सही इलाज किया जा सके। इस दौरान मोहाली और आसपास से सबसे अधिक कोरोना से संक्रमित होने वाले लोगों के केस सामने आए हैं। इनमें मोहाली में 41, बनूड़ में एक, डेराबस्सी में 7, ढकौली में 2, खरड़ में 8, कुराली में 3 केस, लालड़ू में 14 केस सामने आए हैं। जिले में अब तक कोरोना के कुल 11228 केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 1075 केस सक्रिय हैं। जबकि 207 मरीजों की मौत हो चुकी है। बता दें कि मोहाली जिला प्रशासन की तरफ से लोगों को कोविड से बचाने के लिए सभी इंतजाम किए जा रहे हैं। बाकायदा कोविड सेंटर बनाए गए हैं और इसके अलावा निजी अस्पतालों में लोगों के इलाज के इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed