फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   One person died of corona in Mohali, 36 found infected

मोहाली में कोरोना से एक व्यक्ति की मौत, 36 संक्रमित मिले

Fri, 25 Jun 2021 02:30 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 02:30 AM IST
विज्ञापन
One person died of corona in Mohali, 36 found infected
मोहाली। वीआईपी जिले में भले ही कोरोना महामारी पूरी तरह कमजोर पड़ गई है। संक्रमित होने वालों की अपेेक्षा ठीक होने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसके बावजूद भी महामारी से रोजाना होने वाले मौतें नहीं रुक रही हैं। जो कि जिला प्रशासन के लिए चिंता का विषय बनी हुई हैं। वीरवार को जिले में कोरोना से एक व्यक्ति की मौत हुई। जबकि 36 लोगों ने कोरोना को मात देकर जिंदगी की जंग जीती है। जिले में अभी 360 केस सक्रिय हैं। डीसी गिरीश दियालन ने लोगों से सहयोग की अपील की है कि वह कोरोना गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन करें। उन्होंने कहा कि सभी को टीकाकरण जरूर करवाना चाहिए और साथ मास्क पहनें और सामाजिक दूरी का पालन जरूर करें। तभी हम कोरोना को पूरी तरह से मात दे सकते हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक वीरवार को जिस व्यक्ति की मौत हुई, उसके बारे में जिला प्रशासन ने ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है। वहीं जो नए संक्रमित आए हैं उनमें डेराबस्सी से एक, ढकोली से 9, लालड़ू से दो, खरड़ से चार, कुराली से एक, बनूड़ से दो और मोहाली में नौ लोग हैं। हालांकि कई इलाकों में एक भी कोरोना का केस नहीं आया, जो कि जिला प्रशासन के लिए काफी राहत की बात है। साथ ही जिले में अब तक कोरोना के कुल 68138 केस सामने आ चुके हैं और इनमें से 66734 लोग ठीक हो गए हैं। वहीं, अब तक 1044 लोगों की मौत हुई है और अभी 360 केस सक्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed