फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   one man dead in accident

लावारिस पशु से मोटरसाइकिल सवार टकराकर सड़क पर गिरा, ट्रक की चपेट में आने से मौत

Wed, 21 Aug 2019 01:54 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
one man dead in accident
लालड़ू। गांव घोलूमाजरा के पास हुए लावारिस पशु से टकराने के बाद ट्रक की चपेट में आने से एक मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गई। वहीं पीछे बैठा साथी घायल हो गया।
विज्ञापन

लैहली चौकी से हवलदार कुलदीप सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मृतक महिन्द्र सिंह (28) पुत्र चंदन सिंह निवासी पोलियो, पोढ़ी गढ़वाल, उत्तराखंड जो अंबाला स्थित एक फैक्टरी में काम करता था, अपने भांजे अजय के साथ 18 अगस्त की रात करीब साढ़े नौ बजे मोटरसाइकल पर पंचकूला की ओर जा रहे थे, जैसे ही वे गांव घोलूमाजरा के निकट सेठी ढाबा के पास पहुंचे तो अचानक एक लावारिस पशु मोटरसाइकिल के सामने आ गया और ब्रेक न लगने के कारण महिन्द्र सिंह सड़क पर गिर गया और उसी समय पीछे आ रहे एक ट्रक की चपेट में आ जाने के कारण बुरी तरह से जख्मी होे गया। उसे तुरंत सरकारी अस्पताल डेराबस्सी में पहुंचाया गया जहां पर डॉक्टरों ने महिन्द्र सिंह को मृत घोषित कर दिया जबकि पीछे बैठा अजय झाड़ियों पर गिरने से बाल-बाल बच गया। पुलिस ने अजय कुमार पुत्र ठाकुर सिंह नेगी निवासी पंचकूला के ब्यान पर धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक अविवाहित था और चार बहनों का एकलौता भाई था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed