फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   One died of corona in the district, 89 found infected

जिले में कोरोना से एक की जान गई, 89 संक्रमित मिले

Fri, 11 Feb 2022 02:24 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
One died of corona in the district, 89 found infected
मोहाली। जिले में वीरवार को कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर डेराबस्सी की रहने वाली एक बुजुर्ग की मौत हो गई। जबकि 89 नए लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर बीमार हो गए हैं। मामले की पुष्टि करते हुए डीसी डॉ. ईशा कालिया ने बताया कि वीरवार को 245 लोग कोरोना संक्रमण को मात देकर ठीक हो गए हैं। इसके बाद सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 891 हो गई है। जिले में अभी तक 94947 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर बीमार हुए हैं और इनमें से 92914 लोग संक्रमण को मात देकर ठीक हो गए हैं। जबकि 1142 लोग संक्रमण की चपेट में आकर अपनी जान गंवा चुके हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक जिले में वीरवार को 100 से कम लोग संक्रमित मिले हैं, जो स्थिति आज से करीब एक महीना पहले थी। जबकि 3 जनवरी को 30 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर बीमार हो गए थे, जिसके बाद यह सिलसिला बढ़ता ही रहा। इसके अलावा, कोरोना को मात देने वालों की संख्या लगातार इजाफे का असर यह हुआ कि वीरवार को सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 891 रह गई है। वीरवार को आए मामलों में ढकोली से 28, मोहाली से 25, खरड़ से 19, डेराबस्सी से 5, घडुआं से 5, बूथगढ़ से 2, कुराली से 2, बनूड़ से 2 केस शामिल है, जिनका इलाज डाक्टरों की देखरेख में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed