Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   One and a half year old girl dies due to drowning in water tank in Sector-89

Mohali News: सेक्टर-89 में डेढ़ साल की बच्ची की पानी के टैंक में डूबने से मौत

Sun, 03 Mar 2024 02:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
One and a half year old girl dies due to drowning in water tank in Sector-89
मोहाली। सेक्टर-89 में सर्वेंट क्वार्टर में रहने वाले परिवार पर शनिवार को सुबह उस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा जब उनकी डेढ़ साल की बच्ची की पानी के स्टोरेज टैंक में डूब जाने से मौत हो गई। जब बच्ची कहीं नहीं मिली तो उसके टैंक में डूबने का अंदेशा जताकर टैंक का पानी बाल्टियों से निकालकर उसे खाली किया तो उसमें उसकी मासूम बच्ची डूबी मिली। परिवार तुरंत उसे स्थानीय डॉक्टर के पास लेकर गया और फिर मोहाली के फेज 6 सिविल अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यहां बच्ची का पोस्टमार्टम करवाने के लिए शव मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन

बच्ची के पिता विकास कुमार ने बताया कि वह शनिवार सुबह मजदूरी करके सुबह करीब 11 बजे घर लौटे थे। उनकी पत्नी घर में बर्तन धो रही थी और काम में उलझी हुई थी। इसी बीच उन्हें अपनी नन्हीं बच्ची जान्हवी नजर नहीं आई तो माता-पिता को चिंता हो गई। दोनों ने उसे आसपास खोजा लेकिन नहीं मिली। तभी पड़ोसियों और जानकारों ने भी बच्ची को ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मिली। तभी उनकी नजर खुले पानी के अंडरग्राउंड टैंक पर गई तो उन्होंने अंदेशे पर बाल्टियों से पानी निकाला और उसमें बच्ची पड़ी मिली। जानकारी के मुताबिक बच्ची का पिता दिहाड़ीदार मजदूर है और पत्नी घरों में काम करती है। वह परिवार मूलरूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। उन्होंने इस मामले की सूचना पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन

दिसंबर, 2023 में भी इसी तरह हुई थी दो साल के बच्चे की मौत
इससे पहले भी 23 दिसंबर, 2023 को मोहाली के सेक्टर 78 में इसी तरह के हादसे में दो साल का बच्चा 8 फीट गहरे अंडरग्राउंड वाटर टैंक में डूब कर मर गया था। वह अपने परिवार का इकलौता बेटा था। बच्चे को ढूंढने में मदद करने वाले एक जोमेटो ब्वाॅय बाल्टियोंं से टैंक को खाली करके बाहर निकाला था। बच्चा लगभग अढ़ाई घंटे पानी के अंदर रहा था जिसके चलते उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed