फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   On the instructions of terrorist Goldie, Maxi demanded a ransom of Rs 50 lakh from a property dealer

Mohali News: आतंकी गोल्डी के इशारे पर मैक्सी ने प्राॅपर्टी डीलर से मांगी 50 लाख की रंगदारी

Mon, 03 Mar 2025 01:11 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Mar 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
On the instructions of terrorist Goldie, Maxi demanded a ransom of Rs 50 lakh from a property dealer
मोहाली। डेराबस्सी के घग्गर पुल पर शनिवार को हुई मुठभेड़ में गोली लगने से घायल गैंगस्टर मलकीयत सिंह उर्फ मैक्सी गोल्डी बराड़ का नजदीकी है। इसी गैंगस्टर ने जनवरी में गोल्डी बराड़ के इशारे पर आईटी सिटी मोहाली के एक नामी प्रॉपर्टी डीलर से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी।
विज्ञापन

इसी मामले में पूछताछ के लिए डीएसपी विक्रम बराड़ गैंगस्टर मैक्सी और उसके साथी संदीप उर्फ दीप को प्रोडक्शन वारंट पर लाए थे, दोनों ही गैंगस्टर हिस्ट्री शीटर हैं। दोनों के खिलाफ पंजाब की अलग-अलग जेलों में हत्या, जबरन वसूली, डकैती, स्नैचिंग, एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के एक दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं। इन दोनों को 21 फरवरी को पटियाला पुलिस ने दोनों को टारगेट किलिंग मामले में गिरफ्तार किया था। आरोपी मलकीयत सिंह उर्फ मैक्सी मूलरूप से गांव रोडाला अजनाला जिला अमृतसर का रहने वाला है। मैक्सी जिला फतेहगढ़ साहिब के गांव सैंपली और संदीप उर्फ दीप सरहिंद का रहने वाला है। पटियाला पुलिस की पूछताछ में दोनों गैंगस्टरों ने खुलासा किया है कि उन्होंने मोहाली और राजपुरा में विदेश बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के कहने पर किसी टारगेट किलिंग को अंजाम देना था।
विज्ञापन

गोल्डी बराड़ ने अपने विरोधी गैंग के गुर्गों की हत्या के लिए उन्हें यह काम सौंपा था। आरोपियों से उस समय तीन .32 बोर की पिस्टल, एक .30 बोर की पिस्टल, .315 बोर देसी कट्टा, 15 कारतूस, 1300 नशीली गोलियां और एक बाइक बरामद की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




पहले भी गोल्डी ने बिजनेसमैन को दी थी धमकी

बता दें कि गोल्डी के गुर्गे की ओर से रंगदारी मांगने का यह पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी गोल्डी के गुर्गे मोहाली में एक बिजनेसमैन से रंगदारी मांग चुके हैं। पहले आतंकी गोल्डी बराड़ ने मोहाली के एक बिजनेसमैन से दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी और एक दूसरे बिजनेसमैन को अपने कारोबार में हिस्सेदार बनाने की धमकी दे चुका है। दोनों को उसने व्हाट्सएप कॉल की थी। इस मामले में सोहाना थाने में केस दर्ज है। सेक्टर-91 के मोहित ग्रोवर जो मेडिकल फैक्टरी के मालिक हैं, उनको 18 जून को गोल्डी बराड़ ने धमकी देकर अपने बिजनेस में हिस्सेदार बनाने को कहा था। सेक्टर-78 के प्रॉपर्टी डीलर बसंत को भी गोल्डी ने फोन करके दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। वहीं, गोल्डी बराड़ पर पंजाबी गायक मूसेवाला की हत्या करवाने का भी आरोप है।

चेहरा बदलकर विदेश में रह रहा गोल्डी
पुलिस के पास आतंकी गोल्डी बराड़ की अलग-अलग पांच तस्वीरें हैं और इसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया हुआ है। वह विदेश में चेहरा बदलकर रह रहा है। 11 अक्तूबर-2020 में गोल्डी बराड़ के चचेरे भाई गुरलाल बराड़ की चंडीगढ़ में हत्या की गई थी। गोल्डी ने 8 फरवरी-2021 को अपने चचेरे भाई की हत्या में आरोपी जिला यूथ कांग्रेस अध्यक्ष गुरलाल सिंह पहलवान की फरीदकोट में हत्या करवा दी थी। इसके बाद गोल्डी गुपचुप स्टूडेंट वीजा पर कनाडा भाग गया था। अब वहां से पंजाब में गैर कानूनी गतिविधियां करवाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed