फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Obscene video and photo went viral on social media, one of the two friends was arrested and the other absconded

सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो और फोटो वायरल की, दो दोस्तों में से एक काबू दूसरा फरार

Sat, 17 Jul 2021 02:00 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
Obscene video and photo went viral on social media, one of the two friends was arrested and the other absconded
जीरकपुर। ढकोली पुलिस ने एक युवती की शिकायत पर दो दोस्तों के खिलाफ उससे जबरदस्ती करने, वीडियो बनाने और अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में केस दर्ज किया है। पुलिस ने युवती की शिकायत पर दोनों दोस्तों पर कई धाराओं के तहत केस दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि युवती का पहला दोस्त जिसने अपने दोस्त को युवती के पीछे लगाया था वह फरार है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित युवती ने बताया कि मेरी कौशल कुमार निवासी केरवा छतीसगढ़ के साथ दोस्ती हुई थी, कुछ ही समय बाद हमारी दोस्ती टूट गई थी। इसके कुछ दिन बाद मुख्य आरोपी हरविंदर सिंह उर्फ मोनू चौधरी निवासी मोहल्ला मंडी चमारण, मेरठ, यूपी मुझे मिला और उसने मीठी बातें कर बहला फुसलाकर मेरे साथ दोस्ती कर ली। इसके बाद हम दोनों मिलने लगे। करीब एक महीना पहले वह मुझे विश्वास में लेकर पहले ढकोली स्थित एक होटल में ले गया। यहां उसने मेरे साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और मेरी वीडियो बनाने के साथ मेरी अश्लील फोटो खींच ली थी। इसके बाद उसने मुझे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। जब मैंने इसका विरोध किया तो उसने मेरी अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर डाल दी। इससे परेशान होकर मैंने हिम्मत करके इसकी शिकायत पुलिस को दे दी।
विज्ञापन

जीरकपुर थाने के एसएचओ ने बताया कि युवती की शिकायत पर जांच के बाद आरोपी हरविंदर सिंह उर्फ मोनू चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है और उसका साथी कौशल कुमार फिलहाल फरार चल रहा है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed