फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Nursery in ruins for ten years, condition will improve in 15 days

दस साल से नर्सरी खस्ताहाल, 15 दिन में सुधरेगी

Thu, 26 May 2022 01:54 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Nursery in ruins for ten years, condition will improve in 15 days
मोहाली। फेज-एक में सालों से खस्ता हाल चल रही पीडब्ल्यूडी की नर्सरी की जल्दी ही सूरत बदल जाएगी। इसे दोबारा से उसी तरीके से चलाया जाएगा, जिस तरीके से पहले चलती थी। यह बात विधायक कुलवंत सिंह ने नर्सरी का दौरा करने के बाद कही। उन्होंने कहा कि इसमें आज से काम शुरू हो जाएगा। पंद्रह दिन के बाद वह दोबारा इस जगह का दौरा करेंगे। साथ ही इस संबंधी प्रगति रिपोर्ट ली जाएगी।
विज्ञापन

फेज-एक की पीडब्ल्यूडी की नर्सरी की एक बड़ी नर्सरी थी। राज्य के कई सरकारी विभागों में यहीं से फूल व अन्य पौधे सरकारी विभागों में जाते थे लेकिन दस साल से इस नर्सरी की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया गया। इससे नर्सरी की हालत बिगड़ती ही चली गई। स्थानीय नेता पंजाब सरकार के अहम पदों पर भी रहे लेकिन फिर भी इसे सुधारने की दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की गई। हालत यह हो गई है कि नर्सरी के लिए जरूरी माली तक भी नहीं है।
विज्ञापन

जैसे ही यह चीज पर्यावरणप्रेमियों ने विधायक कुलवंत सिंह तक पहुंचाई तो उन्होंने वहां का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ कई पूर्व विधायक, मार्केट एसोसिशनों के प्रधान व अन्य नेता मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने सारी स्थिति देखने और पर्यावरणप्रेमियों की मांग पर विभाग के मंत्री ईटीओ हरभजन सिंह से फोन पर बातचीत की। साथ ही इस नर्सरी को चलाने के संबंधित विभाग के अधिकारियों को हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर स्थिति में हटाए जाएंगे अवैध कब्जे
इस मौके पत्रकारों के सवाल के जबाब में विधायक ने बताया कि अवैध कब्जों को हटाने के लिए सरकार हर कोशिश करेगी। भले ही यह कब्जे सरकारी या निजी जमीन पर हों। लोगों के लिए जो चीजें जरूरी हैं, उन्हें पहल के आधार पर किया जाएगा। लोगों को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed