फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Nurse accuses husband of assault and taking child with him

नर्स ने पति पर लगाए मारपीट और बच्चे अपने साथ ले जाने के आरोप

Wed, 05 Aug 2020 02:03 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
Nurse accuses husband of assault and taking child with him
मोहाली। फेज-6 सिविल अस्पताल में तैनात एक नर्स ने पति पर मारपीट और अभद्रता करने के आरोप लगाए गए हैं। नर्स का आरोप है कि उसका पति उसके दोनों बच्चों को भी अपने साथ ले गया। इस संबंधी नर्स ने पुलिस को भी शिकायत दी है। थाना फेज-6 चौकी इंचार्ज बलजिंदर सिंह मंड ने बताया कि मामला उनके ध्यान में है। दोनों की शादी को 11 साल हो गए हैं और कुछ समय से उनके रिश्तों में दरार आई है। बच्चे महिला के पति के पास हैं और दोनों पक्षों को बुलाया गया है। जल्दी ही मामला हल कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में नर्स ने बताया कि शनिवार की सुबह उसका पति फेज-6 के सरकारी मकान में दो लोगों के साथ आया था और वह मेरे साथ मारपीट करने लगा उसके बाद वह मेरे डेढ़ साल के बेटे को मुझसे छीन कर ले गया है। इसके साथ ही मेेरा फोन और कुछ पैसे भी उठाकर ले गया। 2 अगस्त को मेरी बेटी को नई साइकिल दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया था। अब दोनों बच्चे मेरे पति के पास हैं। दोनों फाजिल्का के नजदीक के रहने वाले हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि बच्चे पति के पास हैं, वह जल्दी ही मोहाली आएगा। उसके बाद केस को हल कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed