फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   NRI got marry 2nd time and cheat lacs of rupee

मोहाली : अमेरिका में रह रहे एनआरआई ने धोखे से फिल्मी स्टाइल में रचाई दूसरी शादी, हड़प लिए लाखों रुपये

Sun, 02 May 2021 09:46 PM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 09:46 PM IST
विज्ञापन
NRI got marry 2nd time and cheat lacs of rupee
मोहाली। अमेरिका में रह रहे जालंधर निवासी एक शादीशुदा एनआरआई व्यक्ति ने फिल्मी स्टाइल में अपनी पहली शादी को छिपाकर सेक्टर-68 निवासी एक युवती के साथ दूसरी शादी कर ली। इसके बाद अमेरिका में अपना बिजनेस शुरू करने के नाम पर लड़की के परिवार वालों से लाखों रुपये हड़प लिए, लेकिन फिर भी लड़की को अपने साथ अमेरिका नहीं ले गया।
विज्ञापन

वहीं, ससुराल में रह रही लड़की के साथ उसका देवर और पति का मामा छेड़छाड़ करते रहे। इसके बाद लड़की वाले जब मैरिज रजिस्ट्रेशन ऑफिस गए तो वहां रिकॉर्ड में एनआरआई की पहली से ही हो रखी शादी की पोल खुल गई। इसके बाद लड़की ने इसकी शिकायत पुलिस थाना फेज-8 में दी। लड़की की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति, सास, ससुर, देवर, देवरानी और पति के मामा समेत छह लोगों के खिलाफ धोखे से दूसरी शादी करने, दहेज उत्पीड़न, छेड़छाड़ समेत कई धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

आरोपियों की पहचान पति प्रदीप कुमार, ससुर हरबिलास, सास सुरिंदर कौर, देवरानी हरपिंदर कौर, देवर दविंदर कुमार, रिश्तेदार जरनैल सिंह निवासी गांव जंडियाली, जिला जालंधर के रूप में हुई है। इनमें से सास और ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को शिकायत में लड़की ने बताया कि उसका विवाह 14 फरवरी, 2015 को प्रदीप कुमार निवासी जंडियाली जिला जालंधर के साथ हुआ था। विवाह के बाद वह अमेरिका चला गया था और अभी तक नहीं लौटा। पूरी शादी फिल्मी अंदाज में की गई थी और इस पर लड़की वालों ने तीस लाख रुपये खर्च किए थे। शादी के बाद वह अपनी ससुराल में रहने लगी थी। इसके बाद साल 2017 में उसके पति ने कहा कि उसे अमेरिका में एक ट्राला खरीदना है। इसके लिए उसे 10 लाख रुपये की जरूरत है। लड़की ने बताया कि मेरे परिवार ने सास-ससुर को दस लाख दे दिए थे और उन्होंने अमेरिका में प्रदीप के पास भेज दिए थे। लड़की ने बताया कि हद उस समय हो गई जब उसके देवर और पति के मामा ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। वह दोनों उसके साथ संबंध बनाना चाहते थे और उसके विरोध करने पर उसको तंग करना शुरू कर दिया।
अमेरिका साथ न ले जाना पड़े, रचा यह ड्रामा
साल-2018 में उसका पति प्रदीप कुमार इंडिया आ गया और कहा कि वह अब उसेे अपने साथ अमेरिका ले जाएगा। लेकिन वह ऐसा चाहता नहीं था। उसने रजिस्ट्रार ऑफिस में नाम रजिस्टर्ड नहीं हो रहा है, इस तरह की अन्य अड़चनें भी पैदा की। इसके बाद अमेरिका जाने की फाइल एंबेसी में लगाने में भी आनाकानी करने लगा। 2019 में मोहाली के पास स्थित एक गुरुद्वारा साहिब में दोबारा शादी की और फाइल लगाने के लिए 25 लाख रुपये की मांग की।

ऐसे खुली पहली शादी की पोल
पीड़ित लड़की ने बताया कि जब वह परिवार सहित जालंधर के रजिस्ट्रार ऑफिस में शादी का रजिस्ट्रेशन करवाने पहुंचे तो वहां रिकॉर्ड में पता चला कि प्रदीप कुमार पहले से शादीशुदा है और उसका तलाक हो रखा है। उसकी पहली पत्नी अमेरिका में उसके साथ रहती है। उसने अपनी पहली शादी की बात को छिपाकर उसके साथ शादी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed