फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   now you can correct yourself voter list correction

अब खुद कर सकते हैं वोटर लिस्ट की गलती सही

Tue, 17 Sep 2019 02:00 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
now you can correct yourself voter list correction
मोहाली। जिले के वोटर्स को इलेक्टर्ज वेरिफिकेशन प्रोग्राम (ईवीपी) का लाभ उठाने की अपील डीसी गिरीश दियालन ने की है। इस प्रोग्राम के तहत वोटर्स अपने विवरण को स्वप्रमाणित करके वोटर सूची की खामियों को दूर कर सकते हैं। 15 अक्तूबर तक बूथ लेवल अफसर की टीमें घर-घर जाकर वोटर्स के विवरण को तसदीक करेंगी।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि जिले के तीनों विधान सभा हलकों खरड़, डेराबस्सी व मोहाली में ईवीपी प्रोग्राम के तहत वोटर्स सूची को सौ फीसदी दुरुस्त करने के लिए लोगों से सहयोग की अपील की। अब तो नागरिक खुद अपने वोटर कार्ड पर दर्ज विवरण को देख सकता है और कोई विवरण गलत होने पर सरकारी दफ्तरों, ऑनलाइन एप व पोर्टल के जरिए उसे दुरुस्त भी कर सकता है। इसके लिए उन्हें पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, राशन कार्ड, सरकारी व अर्द्ध-सरकारी पहचान पत्र, बैंक पासबुक, किसान पहचान पत्र में से एक अपना एक शिनाख्ती दस्तावेज अपलोड करना होगा। साथ ही भविष्य में किसी भी तरह के काम के लिए नागरिक अपना मोबाइल नंबर व ई-मेल आईडी भी ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं।
विज्ञापन

इन साधनों में से किसी से भी डिटेल कर सकेंगे दुरुस्त
गूगल प्ले स्टोर से वोटर हेल्पलाइन मोबाइल एप डाउनलोड करके।
एनवीएसपी पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करके।
बुजुर्ग व दिव्यांग टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1950 पर संपर्क करके।
कम्युनिटी सर्विस सेंटर्स पर जाकर।
एसडीएम दफ्तरों में बने सहायता केंद्र पर जाकर।
बीएलओ को अपने दस्तावेजों की प्रमाणित कापी देकर।
www.nvsp.com पर लॉगइन करके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed