{"_id":"620ab4cc6506bd5ca2272bee","slug":"now-the-movement-will-be-easy-from-phase-11-to-amartax-chowk-mohali-news-pkl4420614151","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेज-11 से अमरटैक्स चौक तक अब आसान होगी आवाजाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेज-11 से अमरटैक्स चौक तक अब आसान होगी आवाजाही
विज्ञापन
मोहाली। करीब दो साल पहले सीवरेज लाइन डालने के लिए खोदी गई फेज-11 से बलौंगी तक की सड़क पर अब अमरटैक्स चौक तक आवाजाही हो पाएगी। नगर निगम ने सोमवार को सड़क के बंद चल रहे हिस्से को भी आम जनता के लिए खोल दिया है। इससे जहां अब सफर आसान होगा। हालांकि इससे आगे के एरिया पर काम जोरों से चल रहा है। अगले हफ्ते तक स्पाइस चौक की रोड को खोल दिया जाएगा। इस मौके पर डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने सड़क का दौरा किया। उन्होंने सड़क का निर्माण कर रही कंपनी को उक्त काम में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
जानकारी के मुताबिक करीब दो साल पहले नगर निगम ने केंद्र सरकार के प्रोजेक्ट के तहत सीवरेज लाइन को बदलने का प्रोजेक्ट शुरू किया था। इसके लिए फेज-11 से एमओआई चौक तक सड़क की खुदाई की हुई थी। इस दौरान बीच में कोरोना महामारी की वजह से प्रोजेक्ट में विराम भी लगा। इसके बाद प्रोजेक्ट को विभिन्न हिस्सों में बांटकर काम शुरू किया गया। हालांकि इसी बीच बरसात और फिर सर्दी का मौसम होने की वजह से प्रोजेक्ट की रफ्तार धीमी पड़ रही थी। इसके अलावा पटियाला लैब में मिट्टी आदि के जो सैंपल भेजे जाते थे, उसकी रिपोर्ट में थोड़ा समय लग रहा था। इस मौके पर डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने कहा कि यह सड़क और सीवरेज लाइन लाइफलाइन का काम करेगी। इससे इलाके के लोगों को फायदा होगा। फेज-5 के श्री गुरुद्वारा साहिब के सामने रिहायशी एरिया तक जाने वाली सड़क का काम भी युद्ध स्तर पर चल रहा है।
करीब 56 साल पहले बनी लाइन दे गई थी जवाब
जानकारी के मुताबिक मोहाली में करीब 56 साल पहले सीवरेज लाइन बिछाई गई थी। लेकिन लाइन कमजोर पड़ गई थी। इसकी वजह से गंदगी सड़कों पर बहती थी। इसके अलावा कई जगह से लाइन धंस रही थी और टेलीकॉम कंपनियां जब अंडरग्राउंड लाइन बिछाती थी, उस समय भी लाइन को नुकसान पहुंच रहा था। इसके बाद इस लाइन को बदलने की दिशा में काम शुरू हुआ। यह प्रोजेक्ट करोड़ों रुपये की लागत से चल रहा है। यह प्रोजेक्ट आने वाले बीस से तीस सालों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। उम्मीद है कि इससे लोगों को फायदा होगा।
विज्ञापन
पार्कों में होगी सीवरेज के ट्रीटेड पानी से सिंचाई
जानकारी के मुताबिक सीवरेज के ट्रीटेड पानी का इस्तेमाल पार्कों में सिंचाई के लिए किया जाएगा। इसके लिए प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो चुका है। सेक्टर-83 से मोहाली शहर के लिए पाइप लाइन बिछाई जाएगी। इससे करीब 500 पार्कों को फायदा पहुंचेगा। वही, भूजल स्तर भी गिरने से रुकेगा।