फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Now studying online, you will find employment opportunities at home

अब ऑनलाइन होगी पढ़ाई, घर पर ही पता चलेंगे रोजगार के अवसर

Thu, 13 Aug 2020 02:36 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 02:36 AM IST
विज्ञापन
Now studying online, you will find employment opportunities at home
मोहाली। वीआईपी जिले के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र अब आसानी से अपनी ऑनलाइन पढ़ाई कर पाएंगे। वहीं, सरकारी की स्कीमों के बारे में भी उन्हें जानकारी मिल पाएगी। इतना ही नहीं उन्हें अब नौकरी आदि हासिल करने के अवसर भी घर पर ही पता चलेंगे। यह संभव हुआ है राज्य सरकार की तरफ से छात्रों को पंजाब स्मार्ट कनेक्ट योजना के तहत मोबाइल फोन देने की प्रक्रिया से। पहले चरण में 20 छात्रों को मोबाइल फोन दिए गए हैं। पांच हजार से अधिक छात्रों को यह वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन

मिली जानकारी के मुुताबिक बुधवार को युवा दिवस के मौके पर विधायक एवं सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्घू ने पंजाब स्मार्ट कनेक्ट योजना के तहत 20 मोबाइल फोन छात्राओं को सौंपे। जिन छात्राओं को मोबाइल फोन दिए गए, वह जिले के विभिन्न स्कूलों में 12वीं कक्षा की पढ़ाई कर रही हैं। हालांकि कोविड संबंधी सुरक्षा प्रोटोकॉल को ध्यान में रखकर कोई बड़ा समारोह नहीं किया गया। सेहत मंत्री ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह की अगुवाई वाली सरकार ने लोगों से जो वायदे किए थे। उन्हें पूरा किया जा रहा है। पंजाब स्मार्ट स्कीम के पहले चरण में राज्य में नौजवानों को 1.75 लाख रुपये के फोन बांटे जाएंगे। वहीं, मोहाली जिले में कुल 5686 मोबाइल वितरित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि फोन की गिनती बढ़ सकती है। क्योंकि स्कूलों में छात्रों के दाखिले की प्रक्रिया चल रही है। स्मार्ट फोन की विशेषताओं के बारे में बताते हुए मंत्री ने कहा कि कोविड-19 के मुश्किल समय में यह फोन छात्रों को डिजिटल की ट्रेनिंग देंगे। अपने कोर्स से संबंधित जानकारी प्राप्त कर पाएंगे। अब छात्रों को ऑनलाइन नागरिक सेवाएं प्राप्त करने के साधन में होंगे। वह सरकार की स्कीम और घर-घर रोजगार के मौके, रोजगार मेले और भरती मुहिम संबंधी जानकारी ले पाएंगे। इसके अलावा डिजिटल साक्षरता में सुधार के साथ नौजवान डिजिटल भुगतान, बीमा, ऑनलाइन बैंकिंग आदि का लाभ ले पाएंगे।
विज्ञापन

बता दें कि राज्य सरकार ने पहले चरण में 50 हजार स्मार्ट फोन का पहला लॉट प्राप्त किया है और बाकी फोन जल्दी ही प्राप्त किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed