फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Now senior citizens will have corona vaccination

अब सीनियर नागिरकों का होगा कोरोना टीकाकरण

Mon, 01 Mar 2021 02:35 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 02:35 AM IST
विज्ञापन
Now senior citizens will have corona vaccination
मोहाली। जिले में कोरोना टीकाकरण का तीसरा चरण आज से शुरू हो रहा है। इस दौरान सभी वरिष्ठ नागरिकों का टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए जिले के करीब 30 निजी अस्पतालों में भी कोरोना टीकाकरण की सुविधा दी गई है, जहां पर लोग पैसे देकर टीकाकरण करवा सकते हैं। डीसी गिरीश दियालन ने कहा कि टीकाकरण में नेशनल एक्सपर्ट्स ग्रुप के दिशा निर्देशों की पालना की जाएगी।
विज्ञापन

जिला प्रशासन के मुुताबिक तीसरे चरण में वर्ष-1961 से पहले से पैदा हुए नागरिक टीकाकरण के लिए योग्य होंगे। वहीं, 45 से 59 साल तक की उम्र वाले और गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोग भी टीकाकरण करवा पाएंगे। डीसी ने कहा कि ऐेसी स्थित में पंजीकृत मेडिकल प्रेक्टिशनर से प्रमाणिकता जरूरी है। उन्होंने कहा कि अब टीकाकरण के लिए पहले से पंजीकरण करवाना जरूरी नहीं है। वहीं, टीकाकरण के इच्छुक लोग कोविन 2.0 पोर्टल पर पहले पंजीकरण करवा सकते हैं या टीकाकरण के दिन आकर मौके पर भी पंजीकरण करवाकर टीका लगवा सकते हैं। जबकि वरिष्ठ नागरिक पहले रजिस्ट्रेशन आदि करवा लें।
विज्ञापन

अब ऐसे चलेगी टीकाकरण की प्रक्रिया
जिला प्रशासन के मुताबिक जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में यह टीका मुफ्त जाएगा। जबकि निजी अस्पताल प्रति टीका डेढ़ सौ रुपये लेने के लिए अधिकारित है। वहीं, सेवा प्रबंधन खर्च के रूप में वह सौ रुपये अतिरिक्त ले सकते हैं। डीसी ने कहा कि विश्व सेहत संगठन महामारी से बचने के लिए कोविड-19 टीकाकरण एक रास्ता है। ऐसे लोगों को इस मौके का पूरा लाभ उठाना चाहिए। इस दौरान स्वास्थ्य और फ्रंट लाइन कर्मचारी टीका लगवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed