फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Now preparing to lease the land of Chandpur in the name of setting up a film city

अब चंदपुर की जमीन को फिल्मी सिटी बसाने के नाम पर लीज पर देने की तैयारी

Sat, 04 Sep 2021 02:26 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 02:26 AM IST
विज्ञापन
Now preparing to lease the land of Chandpur in the name of setting up a film city
मोहाली। न्यू चंडीगढ़ के साथ लगते गांव चंदपुर की जमीन पर अब फिल्मी सिटी बनाने की तैयारी की गई है। इस संबंधी पंचायत विभाग की ओर से खुली बोली कर 7 सितंबर को जमीन लीज पर दी जाएगी। जबकि इलाके के लोगों और पंजाब अगेंस्ट क्रप्शन संस्था इस कार्रवाई के विरोध में उतर आई है। उनकी दलील है कि यह पूरी कार्रवाई करोड़ों रुपये की जमीन कब्जाने की कोशिश है। इस प्रस्ताव से गांव को कोई फायदा नहीं होगा। गांव वालों ने इस संबंधी पंचायत के सरपंच और बीडीपीओ को पत्र भेजा है। साथ ही इस मुद्दे पर ग्राम सभा की बैठक बुलाने को कहा है। गांव वालों का कहना है कि ग्राम सभा की मीटिंग में वह इस प्रस्ताव को खारिज कर देंगे। वह किसी भी कीमत पर इस जमीन की नीलामी नहीं होने देंगे। अगर जरूरत पड़ी तो वह हाईकोर्ट जाने से पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक ब्लॉक माजरी के गांव चंदपुर की 60 बीघे 19 बिसवे शामलात जमीन पर फिल्म सिटी बनाने की तैयारी की गई है। पंचायत विभाग की तरफ से इस संबंधी जमीन को 33 साल के लिए लीज पर दिया जाएगा। जमीन को लीज पर देने का पब्लिक नोटिस जारी कर दिया गया है। साथ ही 7 सितंबर को ब्लॉक माजरी स्थित बीडीपीओ के दफ्तर में जमीन को लीज देने के लिए बोली रखी गई है। जबकि गांव के लोग इस कार्रवाई का विरोध कर हैं। लोगों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई कर सरकार अपने चहेतों को फायदा देना चाहती है। इस संबंधी पंजाब अगेेंस्ट क्रप्शन संस्था के प्रमुख सतनाम सिंह दाऊं ने कहा कि अब पूरे पंजाब में यह चलन हो गया है कि किसी तरह की संस्थाएं खड़ी कर शामलात जमीनों पर कब्जा किया। उन्होंने बताया कि गांव के लोग इस प्रस्ताव से सहमत नहीं है। पहले भी इस तरह की कोशिश की गई थी, लेकिन उन्होंने विरोध किया था। उन्होंने बताया कि इस संबंधी पंचायत विभाग के एक्ट के तहत नोटिस सरपंच व पंचायत विभाग को दिया गया था। जबकि जानबूझकर ग्राम सभा की मीटिंग नहीं बुलाई जा रही है। उन्होंने बताया कि वह पीछे नहीं हटेंगे। बता दें कि इससे पहले भी संस्था और लोगों ने नीलामी को रद्द करवाया था।
विज्ञापन

फिल्म सिटी एयरपोर्ट के पास बसाने की थी तैयारी
लोगों ने आरोप लगाया है कि कुछ समय पहले गमाडा ने नॉलेज सिटी के पास फिल्म सिटी बसाने की तैयारी की थी। इस संबंध में गमाडा और सांसद मनीष तिवारी की बैठक भी हुई थी। लेकिन अब चंदपुर में फिल्म सिटी कैसे बनाने का प्लान आया, उन्हें यह समझ नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा कि उक्त जमीन को लीज पर देने की योजना उनकी समझ से बाहर है। अब उनके पास संघर्ष के अलावा कोई चारा नहीं रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed