फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Now people will not be able to go beyond single window in Puda Bhavan

अब पुडा भवन में सिंगल विंडो से आगे नहीं जा सकेंगे लोग

Fri, 17 Jul 2020 01:45 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
Now people will not be able to go beyond single window in Puda Bhavan
मोहाली। पंजाब में बढ़ रहे कोरोना केसों को देखते हुए रेरा के बाद अब पंजाब अर्बन प्लानिंग एंड डेलवपमेंट अथारिटी (पुडा) ने पब्लिक डीलिंग सीमित करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

इसके तहत लोग अब पुडा भवन में सिंगल विंडो से ऊपरी मंजिलों पर सीधे अधिकारियों के कमरों में नहीं जा पाएंगे। यह सिस्टम 20 जुलाई से अगले दो हफ्तों तक चलेगा। हालांकि जरूरी केसों में मेल के माध्यम से लोग अप्वाइंटमेंट लेकर अधिकारियों से मिल सकते हैं। अथॉरिटी ने इन हालात में लोगों से सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के मुताबिक जिले में कोरोना का कहर लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में पुडा किसी भी तरह का रिस्क लेने की तैयारी में नहीं है। इसको देखते हुए तय किया गया है कि पुडा के सेक्टर-62 स्थित दफ्तर में ग्राउंड फ्लोर पर स्थित पहले से ही स्थापित सिंगल विंडो सिस्टम तक ही पब्लिक डीलिंग की जाएगी। जनता की सुविधा के लिए शिकायतें प्राप्त करने और रसीदें जारी करने के लिए सिंगल विडों के अलावा एक काउंटर इसी फ्लोर पर स्थापित किया जाएगा। ग्राउंड फ्लोर से ऊपर किसी भी दफ्तर में लोगों को जाने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि पुडा भवन में ही गमाडा का दफ्तर चलता है। यहां पर मोहाली ही नहीं, बल्कि पूरे पंजाब से लोग अपनी प्रॉपर्टी से जुड़े कामों के लिए यहीं आते हैं। इसके अलावा गमाडा के अधीन काफी एरिया आता है। जहां पर सभी लोग काम गमाडा में काम करवाने आते हैं।

ऐसे मिलेगी लोगों को अप्वाइंटमेंट
किसी व्यक्ति को जरूरी काम से पुडा अधिकारियों से मिलना हो तो अथॉरिटी ने ऐसे लोगों की सुविधा के लिए एक ईमेल बनाई है। इस ईमेल pudagmada.appointments@gmail.com पर अपनी जानकारी मेल करनी होगी। इस दौरान मेल में उन्हें अप्वाइंटमेंट के लिए कारण और उस अधिकारी का नाम बताना होगा, जिससे वह मुलाकात करना चाहते हैं। यहां सभी आने वाली ईमेल पर विचार करने पर समय दिया जाएगा। जिन्होंने मुलाकात का समय पहले लिया होगा, उन्हें ही दफ्तर में ऊपरी मंजिल पर आने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed