फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Now, no good to those who send people abroad and cheat people in the name of property

अब विदेश भेजने और प्रॉपर्टी के नाम पर लोगों को ठगने वालों की खैर नहीं

Sat, 10 Oct 2020 01:51 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
Now, no good to those who send people abroad and cheat people in the name of property
मोहाली। अब वीआईपी जिले में लोगों को विदेश भेजने के नाम पर या फ्लैट्स या प्रॉपर्टी बेचने के नाम पर ठगने वालों की खैर नहीं है। अब पुलिस की आंख ऐसे लोगों पर लग गईं है। जिला पुलिस ऐसे लोगों पर शिकंजा कसने के लिए विभिन्न विभागों के साथ मिलकर काम करेगी। यह बात मीडिया से बातचीत में एसएसपी सतिंदर सिंह ने कहीं। उन्होंने बताया कि इमीग्रेशन व प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों को कई विभाग देखते हैं। ऐसे में उनकी कोशिश यही है कि सभी विभाग एक साथ काम करें, ताकि लोगों को मुश्किलों का सामना न करना पड़े और इस समस्या का पक्का हल किया जा सके। एसएसपी ने कहा कि जिले के डीसी भी लोगों के मामलों को लेकर काफी गंभीर है। ऐसे में उनकी भी यही कोशिश है कि लोगों की समस्याओं को पहल के आधार पर हल किया जा रहा है। इतना ही नहीं आने वाले समय में आपको इस बारे अच्छे रिजल्ट देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि वह लोगों के अंदर एक विश्वास पैदा करने चाहते हैं। जिसके लिए उनकी तरफ से कई कदम उठाए जा रहे हैं। जहां तक बुजुर्गों, बच्चों या महिलाओं संबंधी कोई शिकायत आती है तो ऐसे लोगों को थाने में नहीं बुलाया जाएगा। बल्कि उनकी समस्याओं को हल करने के लिए पुलिस उनके पास जाएगी। बता दें कि मोहाली ट्राइसिटी का एक हिस्सा है। ऐेसे में यहां पर पंजाब, हिमाचल, हरियाणा के अलावा कई राज्यों के लोग नौकरी या कारोबार के चक्कर में रहे हैं। लेकिन प्रॉपर्टी के नाम पर फ्रॉड ज्यादा हो रहे हैं। खासकर खरड़ और जीरकपुर में कुछ बिल्डर लोगों को परेशान करते हैं। लोगों से लाखों रुपये लेकर फ्लैट्स का लोगों को पजेशन तक नहीं देते हैं। अगर कहीं पजेशन देते हैं तो उसका काम अधूरा होता है। रजिस्ट्री के नाम पर सरकारी फीस के अलावा लोगों से कमीशन तक वसूलते हैं। इसके अलावा कई अन्य कामों में लोगों को परेशान करते हैं। ऐसे मामले में पहले भी सामने आ चुुके हैं। पुलिस तक इस तरह की शिकायतें भी पहुंची हैं।
विज्ञापन

मैट्रीमोनियल विवाद भी बढ़ रहे ज्यादा
एसएसपी ने बताया कि मोहाली में ज्यादा शिकायतें इमिग्रेशन फ्रॉड की आ रही हैं। इसके अलावा फ्लैट्स आदि की भी शिकायतें आ रही हैं। उन्होंने बताया कि दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि मेट्रिमोनियल विवाद से जुड़ी शिकायतों की संख्या भी बढ़ रही है। ऐसे में उनकी तरफ से कोशिश की जा रही है कि शादी से जुड़े मामलो को काउंसिलिंग से हल किया जाए। उन्होंने कहा कि इसी दिशा में पूरी ताकत से काम किया जा रहा है। एसएसपी ने खासकर युवाओं से अपील की है कि वह ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed