{"_id":"611043098ebc3e7375759d21","slug":"now-gangster-lawrence-group-has-warned-davinder-bambiha-group-by-posting-a-post-on-facebook-mohali-news-pkl4228808200","type":"story","status":"publish","title_hn":"विक्रमजीत हत्याकांड: अब लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी धमकी, कहा- भाई की मौत का जो भी जिम्मेदार, वो अपनी तैयारी कर ले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
विक्रमजीत हत्याकांड: अब लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी धमकी, कहा- भाई की मौत का जो भी जिम्मेदार, वो अपनी तैयारी कर ले
Mon, 09 Aug 2021 02:18 AM IST
मोहाली ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
Published by: मोहाली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 02:18 AM IST
सार
शनिवार को दविंदर बंबीहा ग्रुप ने विक्की मिंडूखेड़ा की हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए फेसबुक पोस्ट डाली थी और आरोप लगाया था कि मिंडूखेड़ा लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप का साथ देता था। आरोप के मुताबिक, वह रंगदारी के लिए कलाकारों व व्यापारियों के नंबर लॉरेंस को मुहैया करवाता था। साथ ही ही उनके ग्रुप की सारी जानकारी लॉरेंस ग्रुप तक पहुंचाता था।
विज्ञापन
गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने रविवार को फेसबुक पोस्ट डालकर यूथ अकाली नेता विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की मिंडूखेड़ा की हत्या का बदला लेने की धमकी दी है। लॉरेंस ग्रुप ने पोस्ट में लिखा है कि ‘भाई की मौत का जो भी जिम्मेदार है, वह अपनी मौत की तैयारी कर ले। इसका रिजल्ट थोड़े दिनों में मिल जाएगा।'
विज्ञापन
इस पोस्ट के साथ लॉरेंस व मिंडूखेड़ा की कॉलेज के दिनों की एक फोटो भी अपलोड की गई है। साथ ही लिखा है कि हमारे अपराधों से विक्की मिंडूखेड़ा का कोई लेना-देना नहीं था। बता दें कि विक्की मिंडूखेड़ा की हत्या के बाद गैंगस्टर दविंदर बंबीहा ग्रुप ने फेसबुक पोस्ट डालकर हत्या की जिम्मेदारी ली थी।
विज्ञापन
लॉरेंस बिश्नोई नाम से बने आईडी से रविवार को फेसबुक पर डाली गई पोस्ट की शुरुआत सभी भाइयों को राम-राम से की गई है। इसके बाद लिखा है कि ‘कल अपना वीर विक्की मिंडूखेड़ा हम सबको छोड़कर चला गया। वीर तेरी कमी कभी भी पूरी नहीं हो सकती है। इस भाई का हमारे अपराधों से कोई लेनादेना नहीं था। जिसने भी सुना इस भाई के बारे में अच्छा ही सुना होगा। अब ज्यादा नहीं बोलूंगा, बस करके दिखाएंगे।’ पोस्ट की आखिर में विक्की मिंडूखेड़ा की हत्या का बदला लेने की बात कही गई है।
विज्ञापन
‘सच में गैंस्टर हो या फर्जी लिखते रहते हो’
जैसे ही लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप नाम से बनी फेसबुक आईडी से यह पोस्ट डाली गई तो अन्य लोगों ने इसे देेखना और कमेंट लिखना शुरू कर दिया। इस दौरान एक व्यक्ति ने पूछा कि सच में तुम गैंगस्टर हो या ऐसे ही फर्जी लिखते रहते हो। इस पर जवाब आया कि जल्द ही आप रिजल्ट देखोगे।