फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Now banks have to keep sanitizers in their ATMs

अब बैंकों को अपने एटीएम में रखने होंगे सैनिटाइजर

Tue, 17 Mar 2020 02:12 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
Now banks have to keep sanitizers in their ATMs
मोहाली। जिले के लोगों को कोरोना वायरस से बचाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तैयारी से जुटी हुआ है। रोजाना इस संबंध में रिव्यू मीटिंग की जा रही है। इसी बीच सोमवार को जिला प्रशासन द्वारा बैंक को आदेश दिए गए हैं कि वह अपने बैंकों के एटीएम को या तो संक्रमण मुक्त यानी की सैनिटाइज करें या फिर एटीएम के अंदर सैनिटाइजर मुहैया करवाएं। जो लोग एटीएम में आएं वे इसका आसानी से प्रयोग कर पाएं।
विज्ञापन

कार्यकारी डीसी आशिका जैन ने कहा कि लीड बैंक के मैनेजर के माध्यम से आदेश दिए गए हैं। दूसरी तरफ सोमवार को जिला सेहत सोसाइटी की एक मीटिंग सहायक कमिश्नर जनरल यशपाल शर्मा की अगुवाई में हुई। इस दौरान उन्होंने बताया कि कोरोना के मरीजों के लिए सिविल अस्पताल में एक अलग वार्ड तैयार करवाया गया है। एक रैपिड टीम, दस्ताने, मास्क व जरूरी सामान तैयार रखा गया है। इसके लिए नोडल अधिकारी के रूप में जिला एपीडेमोलॉजिस्ट डॉ. हरमन (9876733423), मेडिकल माहिर, बच्चों के माहिर, छाती रोग के माहिर व अन्य स्टाफ को तैनात किया गया।
विज्ञापन

सहायक कमिश्नर जनरल ने बताया कि जिले के अस्पतालों, मेडिकल सेंटरों व डिस्पेंसरियों को स्वच्छ हालत यकीनी बनाने के लिए कहा गया है। फॉगिंग जरूरी करने के आदेश दिए गए हैं। एसडीएम जगदीप सिंह सहगल ने कहा कि विदेश से आने वाले यात्रियों को 14 दिन की अवधि के लिए अलग रखा जाएगा। भले ही उनमें वायरस के लक्षण न हों। इस मौके सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने कहा कि लोगों को अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। जिले में अभी तक कोरोना का कोई पॉजीटिव केस सामने नहीं आया है। जो सैंपल लिए जा रहे हैं, उन्हें जांच के लिए पीजीआई भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed