फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Notice to five hundred landlords, case filed against ten

पांच सौ मकान मालिकों को नोटिस, दस पर केस दर्ज

Thu, 09 Jun 2022 02:00 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Notice to five hundred landlords, case filed against ten
मोहाली। पंजाब पुलिस के खुफिया मुख्यालय पर हुए हमले के बाद पुलिस सख्त हो गई है। पुलिस ने अब किराएदारों का सत्यापन शुरू कर दिया है। पांच दिन में पांच सौ से अधिक मकान मालिकों को नोटिस व दस के करीब लोगों पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक पंजाब पुलिस के खुफिया विभाग के मुख्यालय पर हमले के बाद 25 दिन पुलिस जाग गई है। पुलिस अब आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों की तलाश में जुट गई है। इसके लिए अलग-अलग पुलिस थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में मुहिम चलाकर किराए पर रहने वाले लोगों का सत्यापन किया जा रहा है। इस दौरानलोगों को नोटिस तक जारी किए गए हैं और नोटिस का जवाब न मिलने पर कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की मौत के बाद मोहाली पुलिस पूरी तरह से सतर्क हो गई है।
विज्ञापन

बीते सात दिन के दौरान पुलिस की तरफ से शहर की नामी सोसाइटी होमलेंड, टीडीआई और पूरब अपार्टमेंट में सर्च अभियान चलाकर जांच कर चुकी है। अभियान के दौरान अधिकारियों द्वारा 600 से अधिक लोगों को नोटिस जारी किए गए। इसके अलावा 10 से अधिक लोगों को खिलाफ किराएदारों का सत्यापन न करवाने के नाम पर केस दर्ज किए जा चुके हैं। बताया गया कि अकाली नेता विक्रमजीत सिंह उर्फ मिड्डूखेड़ा की मौत को अंजाम देने वाले गैंगस्टर पहले मोहाली शहर की नामी सोसायटियों में आकर रहे। इसके बाद वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस थाने में जाकर करवाएं सत्यापन
पुलिस अधिकारियों की मानें तो शहर में किराए पर घर लेने के बाद व्यक्ति पुलिस की वेबसाइट पर संपर्क कर सकता है। यहां पर दस्तावेज अपलोड होने के बाद व्यक्ति के रिकार्ड की जांच बैकअंड पर बैठा स्टाफ करेगा। यह स्टाफ व्यक्ति द्वारा दिए दस्तावेजों की जांच उस राज्य से करवाएगा, जिस राज्य में वह पहले रहता था। वहां से मिलने वाली जानकारी के बाद व्यक्ति के पास पुलिस का अधिकारी घर पहुंचकर सदस्यों की जांच पड़ताल करेगा। इस तरह पुलिस सत्यापन के बाद व्यक्ति बिना किसी डर के रह सकता है। ऑनलाइन के अलावा व्यक्ति पुलिस थाने या सांझ केंद्र में जाकर पुलिस सत्यापन के लिए आवेदन भी कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed