फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   No illegal occupation, yet road demolished, allege Phase 2 traders

Mohali News: अवैध कब्जा नहीं, फिर भी तोड़ दिया रास्ता, फेज-2 के व्यापारियों का आरोप

Tue, 03 Feb 2026 02:28 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
No illegal occupation, yet road demolished, allege Phase 2 traders
मोहाली। फेज-2 की मार्केट में नगर निगम द्वारा की गई तोड़फोड़ कार्रवाई के खिलाफ सोमवार को व्यापारियों ने कड़ा विरोध जताया। व्यापारियों का आरोप है कि जिन स्थानों पर कार्रवाई की गई, वहां कोई अवैध कब्जा नहीं था, बल्कि केवल शोरूम के अंदर जाने के लिए बनाए गए प्रवेश मार्ग को भी तोड़ दिया गया।
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान निगम की टीम ने कई शोरूमों के पीछे बाहर बने हिस्सों को हटाया। इसी दौरान एक शोरूम के मालिक ने बताया कि उन्होंने सिर्फ ग्राहकों के लिए अंदर आने-जाने का रास्ता बनाया हुआ था, जो न तो सड़क पर था और न ही सार्वजनिक जगह पर कब्जा करता था। इसके बावजूद उसे भी तोड़ दिया गया, जिससे व्यापार पर सीधा असर पड़ा है।
विज्ञापन

नाराज व्यापारियों ने मौके पर एकत्र होकर निगम अधिकारियों के खिलाफ रोष जताया। उनका कहना था कि यदि प्रशासन को लगता है कि यह रास्ता नियमों के खिलाफ है, तो वे शोरूम के अंदर आने का रास्ता ही बंद कर दें और दुकानों की चाबियां अपने पास रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों का तर्क है कि बिना स्पष्ट नोटिस और सीमांकन के इस तरह की कार्रवाई करना उचित नहीं है। व्यापार मंडल के सदस्यों ने कहा कि वे विकास और शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के पक्षधर हैं, लेकिन कार्रवाई निष्पक्ष और तथ्यों के आधार पर होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed