{"_id":"66c0972d74137fbad201ccb7","slug":"niper-will-teach-16-countries-how-to-make-best-medicines-mohali-news-c-71-1-mli1007-118238-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: 16 देशों को नाइपर सिखाएगा कैसे बनाएं सर्वश्रेष्ठ दवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: 16 देशों को नाइपर सिखाएगा कैसे बनाएं सर्वश्रेष्ठ दवाएं
Sat, 17 Aug 2024 05:57 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
Updated Sat, 17 Aug 2024 05:57 PM IST
विज्ञापन
25 प्रतिभागी लेंगे हिस्सा, 19 अगस्त से 30 अगस्त तक होगा कार्यक्रम
नाइपर में होगा 12 दिवसीय फार्मास्युटिकल जीएमपी, प्रशिक्षण आईटेक कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। राष्ट्रीय औषधीय शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (नाइपर ) विदेशों के प्रतिनिधियों को बताएगा कि कैसे दवाओं की क्वालिटी को मेंटेन किया जाए। भारत सरकार के खास प्रोग्राम के तहत मोहाली के नाइपर में अब होने जा रहा है फार्मास्युटिकल जीएमपी (गुड्स मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिस, ऑडिट और स्व-निरीक्षण) प्रोग्राम। दो सप्ताह के लिए होने वाला कार्यक्रम इंडिया पेसेफिक आईसलैंड कोऑपरेशन के अंतर्गत होगा। जिसमें इससे जुड़े देश ही यहां आएंगे और दवाओं की क्वालिटी को मेंटेन करने की ट्रेनिंग लेंगे। इसका आयोजन 19 अगस्त से 30 अगस्त तक होगा।
कार्यक्रम में 16 देशों के 25 प्रतिभागी भाग लेंगे। इनमें इथियोपिया, मालदीव, तंजानिया, श्रीलंका, मॉरीशस, तुर्कमेनिस्तान, बेलारूस, जिम्बाब्वे, नेपाल, ताजिकिस्तान, नाइजर, सिएरा लियोन, आर्मेनिया, मलावी, बोत्सवाना और घाना के प्रतिभागी शामिल हैं।
नाइपर के प्रोफेसर डॉ. अभय संगमवार ने बताया कि यह कार्यक्रम 24 वर्ष से उन देशों के लिए चलाया जा रहा है जो कि दवाओं के उत्पादक हैं पर क्वालिटी को मेंटेन करने के लिए उनको बेस्ट प्रैक्टिस की आवश्यकता होती है।
विज्ञापन
नाइपर के निदेशक प्रो. दुलाल पांडा ने बताया कि नाइपर 24 वर्षों से इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। इसका उद्घाटन 19 अगस्त 2024 सुबह 11 बजे होगा। कार्यक्रम में फार्मास्युटिकल उद्योग, शिक्षा जगत और नियामक एजेंसियों के विशेषज्ञों के व्याख्यान होंगे। इसमें नाइपर में वह गुड मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिस और गुड लाइब्रेरी प्रैक्टिस की जानकारी लेंगे। इन प्रतिनिधियों के चार प्रशिक्षण सत्र भी शामिल होंगे। इसके अतिरिक्त, कार्यक्रम के भाग के रूप में प्रतिभागी एक फार्मास्युटिकल उद्योग और एक शैक्षणिक संस्थान का दौरा करेंगे।