फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Nihang groups expressed their anger against migrants and blocked the road by protesting

Mohali News: निहंग जत्थेंबदियों का प्रवासियों के खिलाफ रोष, प्रदर्शन कर लगाया जाम

Wed, 17 Sep 2025 02:10 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Nihang groups expressed their anger against migrants and blocked the road by protesting
कुराली। होशियापुर में एक प्रवासी द्वारा पंजाबी बच्चे हरवीर की निर्मम हत्या के संबंध में मंगलवार को कुराली में निहंग संगठनों और शहर निवासियों ने रोष प्रदर्शन कर जाम लगाया। इस दौरान लोगों से प्रवासियों के खिलाफ एकजुट होने और प्रशासन से सख्त रवैया अपनाने की अपील की गई।
विज्ञापन

इस मौके 96 करोड़ी जत्थेदार बाबा कुलविंदर सिंह, बाबा शिंगारा सिंह, नागर सिंह खालसा, बाबा मान सिंह खासला, मनिंदर सिंह राणा और अन्य ने पांच वर्षीय बच्चे की हत्या की निंदा की और कहा कि पंजाब को ऐसे प्रवासियों से बचाना समय की मांग है। इस दौरान शहर में रोष मार्च निकाला गया और शहर के मुख्य बस स्टैंड पर ट्रैफिक लाइटें जाम कर नारेबाजी की गई। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने प्रवासियों को शहर के बाजारों और सड़कों पर दुकानें व अन्य इमारतें न देने और दुकानों के सामने खड़े न करने की चेतावनी दी। रोष मार्च के दौरान पांच वर्षीय हरवीर को श्रद्धांजलि दी गई और उसकी आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed