{"_id":"61afc44d76fec95c28687d26","slug":"nhm-personnel-stopped-vehicles-for-two-hours-by-jamming-the-national-highway-mohali-news-pkl4353533167","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएचएम कर्मियों ने नेशनल हाईवे पर जाम लगाकर दो घंटे रोके वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएचएम कर्मियों ने नेशनल हाईवे पर जाम लगाकर दो घंटे रोके वाहन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) के कर्मचारियों की हड़ताल 25 दिन से जारी है। मंगलवार को फेज-6 में जिला सिविल अस्पताल के बाहर से गुजर रहे नेशनल हाईवे-5 पर एनएचएम कर्मचारियों ने वाहन रोक कर जाम लगा दिया। इस दौरान वह करीब दो घंटे तक सड़क पर डटे रहे। इससे कई राज्यों के लोगों को दिक्कत उठानी पड़ी। जैसे ही पुलिस को इसकी भनक लगी तो तुरंत मौके पर पहुंचकर ट्रैफिक को विभाजित (डायवर्ट) कर शहर के विभिन्न हिस्सों से निकाला। मुलाजिमों का कहना था कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।
जानकारी के मुताबिक संघर्षरत कर्मचारियों ने मंगलवार को सुबह 12 बजे से लेकर ढाई बजे तक हाईवे-5 पर जाम लगाया। इस दौरान स्थिति बिगड़ती देख ट्रैफिक पुलिस की ओर से कमान संभालते हुए नेशनल हाईवे के ट्रैफिक को फेज-1 बस स्टैंड की तरफ से निकाला गया। इसके साथ ही चंडीगढ़ और खरड़ से आने जाने वाली दोनों सड़कों पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं। वहीं एनएचएम कर्मचारियों की ओर से अपनी मांगोें को लेकर दो घंटे तक लगातार पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इनका कहना था कि पिछले कई दिनों से हमारा संघर्ष चल रहा है लेकिन सरकार न तो हमारी बात सुनने को तैयार है, और न ही हमारे लिए कोई फैसला ले रही है।
ऐसे में पंजाब स्वास्थ्य विभाग में काम कर रहे 13000 एनएचएम कर्मचारियों ने तय किया है कि जब तक सरकार उनकी सुनवाई नहीं करती, जब तक उनका संघर्ष जारी हरेगा। दूसरी ओर उनके हड़ताल पर जाने का असर अस्पताल के कामकाज पर पड़ रहा है। इससे अस्पताल के काम प्रभावित हो रहे हैं और मरीजों को इलाज करवाने में भारी दिक्कत उठानी पड़ रही है।