फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   NHM employees continued to picket despite bad weather

एनएचएम के कर्मचारियों ने मौसम खराब होने के बावजूद जारी रखी धरना

Sat, 08 Jan 2022 01:18 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
NHM employees continued to picket despite bad weather
मोहाली। फेज-6 के बस स्टैंड के बाहर कुछ दिनों से पंजाब के अलग-अलग शहरों से आने वाले एनएचएम के कर्मचारियों की ओर से पक्का धरना दिया जा रहा है। ऐसे में शुक्रवार को मौसम खराब होने के बावजूद कर्मचारियों ने मेडिकल कॉलेज की जनरल ओपीडी के बाहर तेज बारिश में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक पिछले डेढ़ महीने से पंजाब के सभी स्वास्थ्य केंद्रों के बाहर एनएचएम के कर्मचारियों की ओर से विभाग में स्थायी करने की मांग को लेकर हड़ताल की जा रही है। इसके लिए उनकी ओर से हर तरीके से विरोध करते हुए, सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई जा चुकी है। इसके बावजूद सरकार ने एक बार भी एनएचएम कर्मचारियों की बात नहीं सुनी। इसलिए सरकार के खिलाफ विरोध में आकर पंजाब के एनएचएम कर्मचारियों की ओर से मोहाली के बस स्टैंड के पास पक्का धरना लगाकर रात दिन यहीं बैठने का फैसला किया गया है। वहीं दो दिनों से लगातार मौसम खराब होने के बावजूद भी कर्मचारी यहां से नहीं मिल रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं, शुक्रवार को भी एनएचएम के कर्मचारियों ने तेज हवा और बारिश के बीच भी धरना जारी रखा। रोजाना पंजाब के दो शहरों से कर्मचारी मोहाली पहुंचकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। जबकि एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल पर चले जाने से कोविड को लेकर होने वाले काम कुछ प्रभावित होते देखे जा रहे हैं। इसके साथ ही कॉलेज में इलाज के लिए आ रहे मरीजों की टेस्ट की रिपोर्ट भी देरी से मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed