फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   New plan to install meter soon, water rates will increase in the entire state

जल्दी ही आएगी मीटर लगाने की नई योजना, पूरे राज्य में बढ़ेंगी पानी की दरें

Sun, 13 Dec 2020 01:50 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 01:50 AM IST
विज्ञापन
New plan to install meter soon, water rates will increase in the entire state
मोहाली। शहर के नए सेक्टरों में पानी की महंगी दरों के मामले की शनिवार को जिला लोक अदालत में सुनवाई हुई। इस बहस के दौरान निकाय विभाग के वकील ने बताया कि पानी के मीटर की नई योजना पंजाब में आ रही है। इस कारण आने वाले समय में पूरे पंजाब में पानी के दाम बढ़ेंगे। इसके चलते ही पानी की दरों की फाइल रोकी हुई है। जबकि पार्षदों की ओर से पेश वकील विद्या सागर ने कहा कि निकाय विभाग के निदेशक की ओर से उक्त सेक्टरों को टेक ओवर करने के काम को लटकाया जा रहा है।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी ओर गमाडा एक सरकारी संस्थान है। यहां पर संविधान की ओर से लोगों के लिए लागू किए गए अधिकारों का हनन हो रहा है। जिसमेें शहर के एक ही हिस्से में दो तरह के पानी के दाम चल रहे हैं। यह सभी दलीलें सुनने के बाद अदालत ने मामले की अगली सुनवाई चार जनवरी तय की है।
विज्ञापन

वहीं, गमाडा के वकील को अगली सुनवाई के दौरान अदालत में हाजिरी होना जरूरी कर दिया गया है ओर दूसरी ओर पूर्व पार्षदों का कहना है कि उन्हें अदालत पर पूर्ण विश्वास है। इसके साथ ही उम्मीद है कि फैसला उनके पक्ष में ही आएगी। इस मौके पर सुरिंदर सिंह रोडा, जसबीर कौर अतली, सतबीर सिंह धनोआ, रजनी गोयल राजिंदर कौर कुंभड़ा मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता देें कि पानी की महंगी दरों की वजह से गमाडा की ओर से बसाए गए नए सेक्टरों के लोग सबसे ज्यादा परेशानी में हैं। इनमें सेक्टर-76 से 80, 66 से 70, एयरोसिटी, आईटी सिटी समेत कई एरिया शामिल हैं। जबकि इन सेक्टरों में सबसे ज्यादा जनसंख्या है। लोगों को घर का खर्च तक निकालने में काफी मुश्किल आ रही है।

ऐसे हैं मोहाली में पानी के दाम
जानकारी के मुुताबिक मोहाली शहर में पानी के दो तरह के दाम वसूले जा रहे हैं। पुुराने सेक्टरों में पानी के दाम काफी कम हैं। यहां प्रति हजार लीटर एक रुपये अस्सी पैसे दाम हैं। जबकि नए सेक्टरों में यह दाम प्रति हजार लीटर नौ रुपये अस्सी पैसे प्रति लीटर हैं। इसलिए इस मामले को लेकर नए सेक्टरों के पार्षदों ने जिला लोक अदालत में केस दायर किया था। इसमें उनकी ओर से गमाडा, नगर निगम स्थानीय निकाय विभाग को पार्टी बनाया गया था। इस संबंधी सभी विभाग अपना जवाब दाखिल कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed