फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   New airport link road to get a green look; GMADA to undertake beautification

Mohali News: नई एयरपोर्ट लिंक रोड को मिलेगा ग्रीन लुक, गमाडा करेगा सौंदर्यीकरण

Sat, 15 Aug 2026 01:47 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
New airport link road to get a green look; GMADA to undertake beautification
मोहाली। गमाडा एयरपोर्ट लिंक रोड को हरा-भरा और सुंदर बनाने की तैयारी कर रहा है। इस 164 फीट चौड़ी सड़क के सुंदरीकरण पर करीब 3.88 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यह सड़क बावा व्हाइट हाउस से 300 फीट चौड़ी एयरपोर्ट रोड तक जाती है। इसका उद्देश्य मुख्य एयरपोर्ट रोड पर बढ़ते यातायात का दबाव कम करना है। यह वैकल्पिक सड़क करीब एक-दो महीने पहले ही आम लोगों के लिए खोली गई थी। सड़क बनने के बाद एयरपोर्ट की ओर जाने वाले वाहन चालकों को एक नया मार्ग मिला है। इससे मुख्य एयरपोर्ट रोड पर वाहनों का दबाव कम करने में मदद मिली है। खासतौर पर व्यस्त समय में इस मार्ग का इस्तेमाल करने वाले वाहन मुख्य सड़क के यातायात से बच रहे हैं। गमाडा ने अब सड़क के आसपास हरियाली विकसित करने और इसे आकर्षक स्वरूप देने की योजना बनाई है। बागवानी कार्य के तहत सड़क के किनारों और निर्धारित स्थानों पर पौधे एवं हरित क्षेत्र विकसित किए जाएंगे। इसके अलावा विकसित किए गए क्षेत्र के रखरखाव का काम भी तीन वर्ष तक संबंधित एजेंसी की जिम्मेदारी होगी। संवाद
विज्ञापन

शहर के ट्रैफिक नेटवर्क में अहम कड़ी
बावा व्हाइट हाउस से एयरपोर्ट रोड को जोड़ने वाली यह सड़क मोहाली के बढ़ते ट्रैफिक नेटवर्क में महत्वपूर्ण कड़ी बनकर उभरी है। एयरपोर्ट जाने वाले लोगों के अलावा आसपास के सेक्टरों और विकसित हो रहे क्षेत्रों से आने-जाने वाले वाहन चालकों को भी इसका लाभ मिल रहा है। सड़क के दोनों ओर हरियाली विकसित होने से इसका स्वरूप बेहतर होगा। इससे शहर के पर्यावरण को भी फायदा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


गुरुद्वारा सोहाना साहिब जंक्शन का सुंदरीकरण
मोहाली की प्रमुख सड़कों में शामिल पीआर-7 रोड पर गुरुद्वारा सोहाना साहिब जंक्शन को भी गमाडा की ओर से सुंदर बनाने की योजना है। 68/69/78/79 और 67/68/79/80 के जंक्शन पर बागवानी कार्य करवाया जाएगा। इसके लिए करीब 55.61 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इस कार्य के तहत जंक्शन के आसपास हरियाली विकसित करने और क्षेत्र को आकर्षक बनाने पर ध्यान दिया जाएगा। पीआर-7 रोड शहर के महत्वपूर्ण मार्गों में शामिल है और यहां दिनभर वाहनों की आवाजाही रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन





बावा व्हाइट हाउस से एयरपोर्ट रोड तक बनी नई सड़क के सौंदर्यीकरण के लिए हॉर्टिकल्चर वर्क करवाया जाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह प्रक्रिया पूरी होते ही सड़क के आसपास हरित क्षेत्र विकसित करने का काम शुरू कर दिया जाएगा। - हरप्रीत सिंह सेखों, डिविजनल इंजीनियर (हॉर्टिकल्चर-2), गमाडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed