फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Neighbor films girl changing clothes, arrested

Mohali News: कपड़े बदल रही युवती का पड़ोसी ने बनाया वीडियो, गिरफ्तार

Sun, 01 Mar 2026 02:27 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Neighbor films girl changing clothes, arrested
मोहाली। सोहाना थाना पुलिस ने टीडीआई सिटी सेक्टर-110 में लड़कियों की अश्लील और न्यूड वीडियो बनाने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान करणजीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल कब्जे में ले लिया है। इसकी शुरुआती जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। शिकायत के अनुसार, आरोपी पीड़ित परिवार के पड़ोस में ही किराये पर रहता है। शुक्रवार शाम जब युवती घर के शाैचालय में कपड़े बदल रही थी, तब आरोपी दीवार फांदकर उनके घर की ओर आ गया और मोबाइल से वीडियो बनाने लगा। युवती के शोर मचाने पर परिजनों ने उसे मौके पर ही दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी के फोन में केवल इस युवती की ही नहीं, बल्कि कई अन्य लड़कियों की भी आपत्तिजनक वीडियो थी। यह सब छिपकर बनाई गई थीं। पुलिस ने मोबाइल को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या आरोपी ने ये वीडियो किसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किए हैं? क्या इस घिनौने काम में कोई और भी उसके साथ शामिल है? पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जांच अधिकारियों का कहना है कि डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आगे की कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed