फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Nayagaon : Late night fire broke out in hardware store, millions worth of goods burnt

नयागांव : देर रात हार्डवेयर स्टोर में लगी आग, लाखों का सामान जला

Sun, 21 Mar 2021 02:11 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 02:11 AM IST
विज्ञापन
Nayagaon : Late night fire broke out in hardware store, millions worth of goods burnt
नयागांव। नगर परिषद कार्यालय के पास स्थित अग्रवाल हार्डवेयर स्टोर में शनिवार रात करीब नौ बजे अचानक आग लग गई, जिससे स्टोर में रखा लाखों रुपये का सामान जल गया। आग इतनी भयंकर थी कि साथ लगती दो दुकानों को भी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

मोहाली, चंडीगढ़ और खरड़ से आईं तीन फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत से आग पर काबू पाया। मौके पर नयागांव थाने की पुलिस मौजूद रही। इलाके के लोग भी आग बुझाने में जुटे हुए थे। लोगों का कहना है कि इलाके में प्रस्तावित फायर स्टेशन बनाया जाना चाहिए, ताकि नयागांव को आग से सुरक्षित बनाया जा सके।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक जहां आग लगी वहां पास ही एक पीजी था, वहां पर रहने वाले लोगों में आग लगने से दहशत मच गई। स्टोर में कैमिकल आदि होने से धमाके हो रहे थे। अभी तक आग लगने की सही वजह पता नहीं लग पाई है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि शार्ट सर्किट से आग लगी है।

आग बुझाते दमकल विभाग के कर्मचारी।

आग बुझाते दमकल विभाग के कर्मचारी।- फोटो : ???????

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed