फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   NA

Mohali News: मोहाली में शीतलहर का कहर... शाम को हुई हल्की बूंदाबांदी

Thu, 12 Jan 2023 09:42 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jan 2023 09:42 PM IST
विज्ञापन
NA
मोहाली में शीतलहर का कहर... शाम को हुई हल्की बूंदाबांदी
विज्ञापन

पूरा दिन ठिठुरते रहे लोगए न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री दर्ज किया गया

संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। पूरे उत्तर भारत में शीतलहर का कहर जारी है। मोहाली में भी कड़ाके की ठंड के साथ घने कोहरे का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब-हरियाणा में शीतलहर का कहर जारी है।

मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक भयंकर शीतलहर के साथ कोहरा पड़ने का पूर्वानुमान जताया है। विभाग के मुताबिक मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस रहा। पूरा दिन ठंडी हवाएं और हल्की बूंदाबांदी ठंड का अहसास करवाती रही। वहीं शाम को करीब पांच बजे शहर में एक बार बूंदाबांदी शुरू हुईए लेकिन जल्द ही बंद हो गई। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के दौरान बारिश होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन


अगले पांच दिन ऐसा रहेगा मौसम
तारीख

अधिकतम तापमान
न्यूनतम तापमान
12 दिसंबर

13

9
13 दिसंबर

15

12

14 दिसंबर

14

13
15 दिसंबर

13

11
16 दिसंबर

13

08
ठंड से बचने के लिए करें ये उपाय
सर्दी से बचाव के लिए शरीर को गर्म रखने के लिए नियमित गर्म पानी का सेवन करें।
पतली तह के ज्यादा कपड़ों के बजाय मोटी तह के कुछ कपड़े पहनें।
टोपी और मफलर डालें, जो शरीर को गर्म रखने में सहायक होते हैं।
मिट्टी के तेल, हीटर और कोयले के जहरीले धुएं से बचने के लिए समुचित हवा का प्रबंध करें।
पौष्टिक खाना खाएं, ताकि आपके शरीर को अत्यधिक गर्मी प्रदान करें।
अंगुलियों, पंजों, कानों और नाक पर सफेदपन अथवा पीले होने और ठंड से सुन होने के लक्षण पर डाक्टर से जांच जरूर करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed