फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Municipal council dug up road without NHAI approval, GMR halts work

एनएचएआई की मंजूरी बिना नगर काउंसिल ने खोद डाली सड़क, जीएमआर ने रुकवाया काम

Thu, 03 Sep 2020 02:27 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 02:27 AM IST
विज्ञापन
Municipal council dug up road without NHAI approval, GMR halts work
एनएचएआई से अनुमति लिए बगैर नगर काउंसिल की ओर से खोदा गया गड्ढा। -संवाद - फोटो : MOHALI
जीरकपुर। एनएचएआई से मंजूरी लिए बिना नगर काउंसिल ने हाईवे की जमीन पर मशीन से खुदाई करके गड्ढा खोद डाला। इसकी जानकारी विभाग के उच्चाधिकारियों की मिली तो उन्होंने तुरन्त मौके पर पहुंच कर होने वाले निर्माण कार्य को बंद करवा दिया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि नगर काउंसिल के अधिकारी अकसर अपने रसूख का फायदा उठाकर नेशनल हाईवे की जमीन में खुदाई करके काम करने की कोशिश करते हैं, इस पर हाईवे अथारिटी के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर मजबूरन काम रुकवाना पड़ता है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के मुताबिक, जीरकपुर सब-तहसील की मुख्य सड़क पर एक गड्ढा बन गया। जिसके कारण लोगों को आवाजाही के दौरान मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। दूसरी ओर, मामले की जानकारी मिलने के बाद नगर काउंसिल के अधिकारी मौके पर पहुंचे तो पता चला कि कोहिनूर ढाबे के पास नेशनल हाईवे की सड़क के बीचोंबीच एक बड़ा गड्ढा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह देख नगर काउंसिल के अधिकारियों ने बिना कोई देरी किए वहां जेसीबी मशीन लगाकर खुदाई कर डाली और एक बड़ा गड्ढा खोद दिया। वहीं एनएचएआई के अधिकारियों को इसकी जानकारी मिली तो तुरन्त मौके पर पहुंचे, जिन्होंने नगर काउंसिल का काम बंद करवाया।

कोट्स
एनएचएआई से मंजूरी लिए बिना नगर काउंसिल अधिकारियों ने उनकी जमीन पर अवैध गतिविधियां शुरू कर दी, जो गैरकानूनी है। वहीं, सड़क पर नगर काउंसिल द्वारा की जाने वाली हर गतिविधि पर रोक लगा दी गई है और नगर काउंसिल को नोटिस भेजकर जवाब तलब किया गया है।
-दीपक अरोड़ा, कॉरपोरेट रिलेशनशिप ऑफिसर, जीएमआर, दप्पर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed