फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Mukyamantri tirth yatra, MP chandumajra Departs the train in mohali

श्री हजूर साहिब के लिए मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा रवाना

Thu, 23 Jun 2016 01:20 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मोहाली
ब्यूरो, अमर उजाला/मोहाली Updated Thu, 23 Jun 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
Mukyamantri tirth yatra, MP chandumajra Departs the train in mohali
सांसद चंदूमाजरा - फोटो : अमर उजाला
रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह लोगों की श्रद्धा एवं उल्लास देखते ही बन रहा था। मौका था मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा के तहत हजूर साहिब जाने जाने वाली रेलगाड़ी का। इस ट्रेन को सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर पूरा स्टेशन जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान सांसद ने कहा कि सरकार ने यह योजना शुरू कर अच्छा प्रयास किया है। आज का दिन ऐतिहासिक है। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा स्कीम के तहत एक हजार श्रद्धालु श्री हजूर साहिब व नजदीकी गुरुधामों के दर्शन कर पाएंगे। 
विज्ञापन


चंदूमाजरा ने इस मौके पर तख्त श्री हजूर साहिब जाने वाले यात्रियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार सभी धर्मों का बराबर सम्मान करती है। आने वाले दिनों में श्री हजूर साहिब, काशी, माता वैष्णो देवी, सालासर धाम व अजमेर दरगाह की यात्रा करवाई जाएगी। डीसी ने बताया कि यात्रा में संगत के लिए पूरे इंतजाम किए गए हैं। मेडिकल टीम भी गाड़ी में गई है। लांडरां निवासी सतनाम सिंह नंबरदार भी यात्रा पर गए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार का यह प्रशंसनीय कदम है।
विज्ञापन


मोहाली के स्टेशन की बदलेगी सूरत
पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि हलके की संगत की मांग को रखते हुए मोहाली स्टेशन से तख्त श्री पटना साहिब के दर्शनों के लिए मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा भेजी जाएगी। उन्होंने बताया कि श्री आनंदपुर साहिब व मोहाली के रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरन व उनकी सुंदरता निखारने का काम भी जल्द शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


समागम में यह लोग रहे हाजिर
इस मौके पर सन्नौर के हलका इंचार्ज हरिंदर पाल सिंह चंदूमाजरा, एसडीएम लखमीर सिंह, अकाली नेता हरसुखइंद्र सिंह बब्बी बादल, अकाली दल शहरी के प्रधान परमजीत सिंह काहलो, पूर्व प्रधान जसवंत सिंह भुल्लर, पार्षद गुरमुख सिंह सोहल, पार्षद अशोक झा और अरुण शर्मा समेत कई पार्षद और लोग मौजूद थे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed