पंजाब का चुनावी दंगल: राजनेताओं की पहली पसंद बने ‘मुक्तसरी कुर्ता-पायजामा’, सिल्क कॉटन और गीजा कॉटन की मांग ज्यादा
पंजाब के सीएम मोहाली शहर से ही अपने और अपने परिवार के लिए कपड़े सिलवाते हैं। ऐसे में नेता जी की छवि देखने के लिए कुछ चुनाव के नजदीक आते ही कुर्ता-पायजामा सिलने वालों की दुकानों के बाहर दिखाई देते हैं। जहां उनकी पसंद हमेशा की तरह सफेद कॉटन और खादी के कुर्ते ही रहती है, वहीं चुनाव नजदीक आते ही मोहाली शहर की मशहूर दुकानों पर आए दिन स्थानीय नेता और उनके करीबी नजर आ रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब विधानसभा चुनाव-2022 को लेकर चुनावी हलचल शुरू हो गई है। वहीं, पंजाब भर के नेता अपने स्टाइल को दिखाने के लिए हमेशा सफेद रंग का कुर्ता-पजामा पहनकर लोगों के बीच पहुंचते हैं। विधानसभा चुनाव का माहौल शुरू होने के चलते अब राजनेताओं ने महंगे सिल्क कॉटन और गीजा कॉटन को पहली पसंद मानते हुए अपने चुनाव प्रचार की तैयारी शुरू कर दी हैं। मोहाली के स्थानीय नेताओं की ओर से हजारों रुपये खर्च करके कुर्ता-पायजामा सिलवाए जाते हैं, जिससे वे लोगों में एक वीआईपी नेजा की छवि छोड़ सकें।
मुंबई और लखनऊ से मंगवाया जाता है स्टॉक
मोहाली के सेक्टर-70 स्थित नामधारी टेलर (मुक्तसर वाले) के मालिक महा सिंह ने बताया कि यहां पंजाब के मुख्यमंत्री के परिवार से लेकर पूर्व सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू और अन्य स्थानीय नेताओं की ओर से कुर्ता पायजामा सिलवाया जाता है। आधुनिक फैशन में खादी, कॉटन सिल्क और गीजा कॉटन ही सभी राजनीतिक नेताओं की पहली पसंद है। वहीं, दुकान मालिकों की ओर से मुंबई और लखनऊ से राजनीतिक नेताओं के लिए कई तरह के ब्रांड के स्टॉक मंगवा लिए गए हैं।
3000 रुपये प्रति मीटर बिकता है गीजा कॉटन
महा सिंह ने बताया कि वह कपड़ों के उद्योग में पिछले 15 साल से काम कर रहे हैं। मोहाली में पिछले चार साल से उनकी दुकान चल रही है, यहां से पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, बलबीर सिंह सिद्धू से लेकर मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी तक का कुर्ता पायजामा सिलकर जा चुका है। क्वालिटी और आकर्षण के लिहाज से सिल्क कॉटन और गीजा कॉटन की मांग विशेष रूप से की जा रही है। बाजार में खादी जहां 300 से दो हजार रुपये प्रति मीटर के दाम से बिक रही है। वहीं, गीजा कॉटन ब्रांड की कीमत 500 से 3000 रुपये प्रति मीटर के बीच चल रही है।
महा सिंह बताते हैं कि इस समय हमारे पास जो भी राजनीति से जुड़ा हुआ व्यक्ति आता है वह हमेशा हल्के रंगों और महंगी कॉटन को ही पसंद करता है। हमारे यहां बेहतरीन फैब्रिक के साथ-साथ सिलाई भी की जाती है। इनकी कीमत 2500 से लेकर 12000 रुपये तक है। जबकि स्थानीय राजनेता की ओर से पेंट कोट और मुक्तसरी कुर्ता पायजामा ही पहली पसंद बना हुआ है।
हर नेता का अलग अंदाज
पंजाब के मुख्यमंत्री लखनवी स्टाइल का कुर्ता-पायजामा पहना जाता है, जबकि उनके परिवार के अन्य सदस्यों की ओर से मुक्तसरी कुर्ता-पायजामा ही कुछ दिन पहले ही सिल कर गया है। नवजोत सिंह सिद्धू पठानी कुर्ता-पायजामा पहनते हैं। वैसा स्टाइल सिर्फ कलाकारों की ओर से ही अपनाया जाता है। उन्होंने बताया कि जनता के बीच कोई गलत संदेश न जाए, इसलिए सभी नेताओं की पहली पसंद सफेद रंग है।
युवा महिला नेताओं की पसंद गहरे रंग के कपड़े
वहीं, मोहाली की युवा महिला नेताओं की ओर से भी सॉफ्ट काटन ही पसंद किया जाता है। इस समय खुली कुर्तियों के साथ प्लाजो सिलवाया जा रहा है। महिला नेताओं की ओर से गहरे रंगों वाले कपड़े पसंद किए जा रहे हैं। इनमें काला, ग्रे, हरा और सफेद कॉटन ही सिलवाया जा रहा है। इनकी सिलाई 2 से 10 हजार रुपये के बीच पड़ जाती है।